सोनेगांव तालाब पर भक्ति भाव से हुई छठ पूजा
व्रतधारियों ने संध्या को दिया सूर्यदेवता को अर्घ्य
नागपुर। महापर्व छठ पूजा पर सोनेगांव तालाब पर व्रतधारियों ने पूजन किया। लोकगीतों, भजनों से तालाब परिसर गूंज उठा। प्रमुखता से उपस्थित मनपा जलप्रदाय समिति के पूर्व अध्यक्ष प्रकाश तोतवानी, युवा क्रांति मंच के संरक्षक पंजू तोतवानी ने महापर्व की शुभकामनाएं देते हुए माता का नमन किया। व्रतधारियों ने अस्त हो रहे सूर्य देवता को अर्घ्य दिया। विधिवत पूजन कर मातारानी की आराधना की।
इस अवसर पर गुड्डू साहू, देव कुमार शाह, शशि कनोजिया, रमेश साहू , मुकेश साहू, अरुण साहू, पिंटू साहू, भैया गुड्डू साहू, जितेंद्र साहू, सुजीत साहू, शशि भूषण साहू, प्रकाश साहू, जग्गू साहू, हीरालाल साहू, मिथुन साहू सहित समाज बंधुओं, व्रतधारियों की मौजूदगी रही।
