जैसी करनी वैसी भरनी



जब ज़ेहन में इतना ज़हर भरा हो 

तो सोच कहाँ से अच्छी होगी। 

मैले की चादर ओढ़े हो तो 

बयार कहां से अच्छी होगी।।


काया तेरी बदल गयी है 

ज़रा चेहरा तो देखो दर्पण में, 

ख़ुदग़र्ज़ी का जीवन 

जीने वाले तुझे पता है

क्या होता है पल भर में।। 


आज मजे का जीवन है प्यारे 

कल उदासी भी छायेगी, 

जीवन का चक्र है यह  

मदमस्त  जवानी फ़िर न आयेगी।। 


इस भंवर जाल में

फंस गये हो तो निकलना पड़ेगा भारी। 

प्यारी सी क्यारी का पानी सुख जायेगा 

मुरझा जायेगी फुलवारी।।


आज देखकर कल को यदि नहीं समझे 

तो पतन तुम्हारा निश्चित है,

मन की कोरी कल्पना से सोचने वाले, मिश्र

जतन तुम्हारा कलुषित है।।


- रामनारायण मिश्र

   नागपुर, महाराष्ट्र 


लोकप्रिय खबरें

करवा चौथ उत्सव में महिलाओं ने बिखेरे रंग

‘सूर संत्रा नगरीचा’ सीजन-5 का भव्य ग्रैंड फिनाले संपन्न

एम. जे. कॉलेज के विद्यार्थियों ने किया ट्रैफिक जागरूकता अभियान