गोपा अष्टमी पर विजयिनी सखी मंच ने किया सामूहिक हवन



सुख-समृद्धि एवं मंगलकामना के लिए दी आहुतियां


नागपुर। विजयिनी सखी मंच की पाक्षिक कार्यक्रम श्रृंखला के अंतर्गत आयोजित उपक्रम ‘सौभाग्यपूर्ण पल-108 (23)(188)’ के तहत गोपा अष्टमी के पावन अवसर पर गणेश पेठ स्थित प्रसिद्ध आग्याराम देवी मंदिर में सामूहिक हवन का आयोजन किया गया।



इस धार्मिक आयोजन में मंच की सखियों ने श्रद्धा एवं भक्तिभाव के साथ सहभागिता करते हुए विधि-विधान से हवन किया तथा सुख-समृद्धि, परिवार की खुशहाली और सभी के मंगलमय जीवन की कामना के साथ यज्ञ में आहुतियां अर्पित कीं।



इस आयोजन को सफल बनाने में विजयिनी पूनम हिंदुस्तानी, विजयिनी मनीषा मोड़ सराफ, विजयिनी सुनीता सिंह, विजयिनी शीला क्षिरसागर, विजयिनी अंजली कोलवाडकर, विजयिनी मीनू गुप्ता, विजयिनी राधा यादव, विजयिनी अनुराधा गुप्ता एवं विजयिनी संगीता अग्रहरी ने विशेष सहयोग एवं सहभागिता प्रदान की।


कार्यक्रम के सफल आयोजन में सहयोग प्रदान करने के लिए विजयिनी सखी मंच की ओर से आग्याराम देवी मंदिर के सभी पदाधिकारियों के प्रति आभार व्यक्त किया गया। धार्मिक आस्था, आपसी सौहार्द और सामूहिक सहभागिता के माध्यम से आयोजित यह कार्यक्रम सभी सखियों के लिए श्रद्धा एवं आनंद से परिपूर्ण सौभाग्यपूर्ण पल बना।


लोकप्रिय खबरें

करवा चौथ उत्सव में महिलाओं ने बिखेरे रंग

‘सूर संत्रा नगरीचा’ सीजन-5 का भव्य ग्रैंड फिनाले संपन्न

एम. जे. कॉलेज के विद्यार्थियों ने किया ट्रैफिक जागरूकता अभियान