बजरिया में नि:शुल्क योग, प्राणायाम शिविर
नागपुर। वंदे मातरम गार्डन में एक विशेष योग, प्राणायाम और ओशो ध्यान शिविर का आयोजन किया गया है। यह शिविर प्रसिद्ध योग प्रशिक्षक नारायण गौर और डॉ. आशीष मोदी के मार्गदर्शन में प्रतिदिन सुबह 7.45 से 8.45 बजे तक चलेगा। आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में मन, शरीर और आत्मा का संतुलन बिगड़ गया है। स्वस्थ जीवन जीने के उद्देश्य से इस शिविर का आयोजन किया गया है।
इस शिविर में योगासनों के साथ-साथ प्राणायाम और ओशो ध्यान की विभिन्न तकनीकों का प्रशिक्षण भी दिया जाएगा। यह शिविर नि:शुल्क है। यह शिविर सभी के लिए पूरी तरह से निःशुल्क है। शिविर के बाद प्रतिदिन प्रतिभागियों के लिए नि:शुल्क नाश्ता और ताजे जूस की व्यवस्था की गई है। सर्द दिनों में सुबह सुहावने वातावरण में योग और ध्यान करने से पूरे दिन स्फूर्ति और सकारात्मक ऊर्जा बनी रहती है। इसलिए नागरिकों को इस अवसर का लाभ उठाना चाहिए। डॉ. आशीष मोदी ने बताया कि इस शिविर में भाग लेने के लिए आप सीधे सुबह 7.45 बजे बजेरिया स्थित वंदे मातरम गार्डन में उपस्थित हो सकते हैं।
