किशोर मालोकार आदर्श समाजसेवक पुरस्कार से होंगे सम्मानित
अमरावती। पंचायत समिती अमरावती अंतर्गत आनेवाली जि. प. प्राथमिक कन्या शाळा अंजनगाव बारी यहा कार्यरत सहाय्यक शिक्षक और महाराष्ट्र राज्य अपंग (दिव्यांग) कर्मचारी संघटना मुंबई - ३२ जिल्हा - शाखा - अमरावती के जिल्हासचिव किशोर मालोकार को छत्रपति शिवाजी महाराज आदर्श समाजसेवक' पुरस्कार से सम्मानित किये जाने का पञ प्राप्त हुआ है।
नागपुर की 'मदत' यह सामाजिक संस्था द्वारा प्रतिवर्ष शिक्षा क्षेत्र मे उकृष्ट कार्य करने वाले शिक्षक को यह पुरस्कार दिया जाता है इस साल का सन २०१९ - २० का शिक्षा के क्षेत्र में उकृष्ट काम कर रहे शिक्षक किशोर मालोकार को छत्रपति शिवाजी महाराज आदर्श समाजसेवक पुरस्कार दिया जाना वाला हैं।
इस पुरस्कार का वितरण रविवार दि, 20 दिसंबर को सुबह ९ बजे, नागपुर के श्री गुरुदेव सेवाश्रम आग्याराम मंदिर के पास रमन सायन्स के बाजु, सुभाष रोड नागपुर मे आयोजित किया गया है। किशोर मालोकार को पुरस्कार मिलने की खुशी की शुभकामनाँए महा. राज्य अपंग कर्मचारी संघटना मुंबई - ३२ के राज्याध्यक्ष, राज्यसचिव और राज्य कार्यकारणी तथा अमरावती शाखा के जिल्हाध्यक्ष राजेंद्र दीक्षित, चंद्रकांत मामनकर गौतम विरघट, युवराज थोरात, कपिल हडाले, नितिन गायकी, तिमय्या तेंलग, विशाल धोटे, महिला कार्यकारणी शालिनी बोरखडे, संगीता ठाकरे आदि शिक्षक मिञ परिवार रामचंद्र चव्हाण, संजय गेडाम, शैलेंद्र दहातोंडे, अतुल चौधरी, निलेश चौधरी, प्रदीप उघडे, मोहन नेहर, नदीम पठाण, अमोल हाडोळे, चक्रधर पवार, इलियास पठाण, राजू मालोकार आदि ने शुभकामनाँए देकर अभिनंदन किया।