समाथा आश्रम में 19 वीं सिंधी परिचय पुस्तिका का विमोचन
https://www.zeromilepress.com/2021/02/19.html
नागपुर। परम पूज्यनीय सदगुरू ब्रहमलीन स्वामी शिवभजन महाराज जी की प्रेरणा से व वर्तमान गददीनशीन सदगुरू शहनशाह बाबा नारायण भजन साहेब जी के 31 वें जन्मदिन के उपलक्ष्य में पूज्य समाथा आश्रम व सिंधी सोशल फोरम के संयुक्त तत्वावधन में सिंथी पोस्ट ग्रेजुएट व प्रोफेशनल युवक युवती की 19 वीं परिचय पुस्तिका 2020 का विमोचन का कार्यक्रम पूज्य समाथा आश्रम बेंक कालोनी, जरीपटका, नागपुर में सम्पन हुआ।
कार्यक्रम में मंचासीन प्रमुख अतिथी डिप्टी पोलिस कमिशनर श्री लोहित मतानी विशेष अतिथी श्री घनश्याम कुकरेजा उपाध्यक्ष राष्ट्रीय सिंधी भाषा अकादमी भारत सरकार वीरेन्द्र कुकरेजा, सभापति वैदकीय व आरोग्य समिती म न पा डा विकी रूघवानी उपाध्यक्ष महाराष्ट्र राज्य मेडिकल कोंसिल श्री बलीराम सहजवानी, अध्यक्ष सिंधी घोटकी पंचायत व श्री सुरेश जग्यासी, पूर्व पार्षद तथा अध्यक्ष नाग विदर्भ सिंधी पंचायत नागपूर थे।
दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ माननीय अतिथियों द्वारा किया गया। तदुपरांत उनका स्वागत शाल-श्रीफल व बुके के साथ किया गया। इसी तरह स्वागत शाल - श्रीफल के साथ सर्वश्री पी.टी दारा अध्यक्ष सिंधी सोशल फोरम, शंकरलाल रंगलानी, गोंदियावाले, ठाकुरदास आनंदानी समाजसेवी, दिलीप सावलानी, शंकरलाल भोजवानी उपाध्यक्ष घोटकी पंचायत का किया गया। कार्यक्रम की प्रस्तावना समाथा आश्रम मॅरिज ब्युरो से चंद्र टेकचंदानी ने रखते हुए समाधा आश्रम से सिंधी समाज को दी जा रही जन्म संस्कार से लेकर अंतिम क्रियाकरम संस्कार तक, सेवाओं पर प्रकाश डाला।
श्री पी. टी दारा ने सिंधी सोशल फोरम की गतिविधीयों से सभा को अवगत कराया। तत्पश्चात विडियो द्वारा शंहशाह सदगुरू बाबा नारायण भजन साहेब का आर्शीवचन सारी संगत को किया गया। डी.सी.पी श्री लोहित मतानी जी ने मंचासीन अतिथियों के साथ परिचय पुस्तिका का विमोचन कर सभी को बधाइयां दी। उन्होंने सभा को सचेत कराया कि आनलाइन रिश्तों के जुडने पर सतर्कता बहुत जरूरी है अन्यथा उनके फॉड सामने आने पर बहुत पछताना पडता है।
कार्यक्रम का संचालन श्रीमती नीलम ठकवानी ने करते सभी को धन्यवाद दिया। कार्यक्रम की समाप्ति संगत को प्रसाद वितरण के साथ हुई। कार्यक्रम के सफलतार्थ समाथा आश्रम सेवा मंडल व सिंधी सोशल फोरम के सदस्यो ने अथक प्रयास किए।
