एक दिवसीय राष्ट्रीय महिला दिवस पर ऑनलाइन सेमिनार का आयोजन
https://www.zeromilepress.com/2021/02/blog-post_32.html
नागपुर। दयानंद आर्य कन्या महाविद्यालय जरिपटका नागपुर तथा बी एल अम्लानी महाविद्यालय मुंबई इनके संयुक्त तत्वावधान में 'राष्ट्रीय महिला दिवस का महत्व' इस विषय पर सेमिनार का आयोजन बी एल अम्लानी कॉलेज आफ कॉमर्स एण्ड इकोनॉमिक्स मुंबई के प्राचार्य डॉ. जितेंद्र अहिरकर के मार्गदर्शन में किया गया।
उन्होंने सेमिनार का आयोजन और परिचय दिया। दयानंद आर्य कन्या महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. श्रद्धा अनिल कुमार के स्वागतिय भाषण से सेमिनार की शुरुआत हुई। रिसोर्स पर्सन डॉ विभूति पटेल ने सरोजिनी नायडू के अष्टपैलू व्यक्तिमत्व पर प्रकाश डाला।
एस आय ई सी कॉलेज मुंबई सहयोगी प्राध्यापिका डॉ सीता लक्ष्मी एन. ने कहा ज्यादा से ज्यादा महिलाओ ने इस सेमीनार में सहभाग लेकर राष्ट्रीय महिला दिवस सफल बनाया। इस सेमिनार में भारी संख्या में सभी प्रति भागियों ने सहभाग लेकर पेपर का प्रस्तुतीकरण किया।
जिसमें डॉ मुग्धा देशपांडे, डॉ रितु तिवारी, डॉ चेतना पाठक, डॉ. युगेश्वरी प्रवीण डबली डॉ. बीना जुरणी, डॉ. मीना बालपांडे तथा प्राध्यापिका बबिता थुल ने पेपर प्रस्तुतीकरण किए। डॉ. चेतना पाठक ने संचालन और आभार प्रदर्शन किया। सेमिनार को सफल बनान में प्राचार्य डॉ जितेंद्र अहेरकर सर का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
