राष्ट्रीय शिक्षक संचेतना का पंचम मातृशक्ति सम्मान समारोह का आयोजन
https://www.zeromilepress.com/2021/02/blog-post_929.html
नागपुर/नागदा। अंतराराष्ट्रीय महिला दिवस के अन्तर्गत मातृशक्ति सम्मान समारोह का आयोजन प्रतिवर्षानुसार होगा। जिसमें देश की चयनीत महिलाओं को शिक्षा, साहित्य भारतीय संस्कृति एवं समाजसेवा ममें विशेष योगदान के फलस्वरूप प्रदान किया जाता है। इस वर्ष का सम्मान ‘संचेतना महोत्सव‘ 6 एवं 7 मार्च को वर्धमान भवन जयपुर में आयोजित हो रहा है। समारोह में 10 राज्यों से 60 महिलाओं ने अपना नाम पंजीयन किया है।
संचेतना महोत्सव की आयोजन समिति राष्ट्रीय शिक्षक संचेतना के अध्यक्ष श्री ब्रजकिशोर शर्मा के मार्गदर्शन में राष्ट्रीय महासचिव डॉ. प्रभु चौधरी ने गठित है जिसकी मुख्य संयोजक डॉ. शिवा लोहारिया(जयपुर) राष्ट्रीय अध्यक्ष इकाई महिला संयोजक श्रीमती गरिमा गर्ग (राष्ट्रीय महासचिव इकाई महिला) संयोजक सुश्री रेनू शब्दमुखर (राजस्थान महासचिव) एवं स्वागताध्यक्ष श्री अविनाश शर्मा (राष्ट्रीय उप महासचिव) डॉ. आशीष नायक(राष्ट्रीय उप महासचिव) तथा परामर्शदाता डॉ. ममता झा(राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष मुम्बई) एवं डॉ. मुक्ता कौशिक (राष्ट्रीय प्रवक्ता, रायपुर) होंगे।
संचेतना महोत्सव के समस्त प्रतिभागी 60 का पंजीयन हो गया है। समारोह में देश के प्रतिष्ठित साहित्यकारों एवं समाजसेवी अतिथियों का आमंत्रण की जिम्मेदारी राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष डॉ. अखिल शुक्ल, जयपुर एवं व्यवस्थापक डॉ. रेनू सिरोया(उदयपुर), प्रदेशाध्यक्ष राजस्थान रहेगी। मातृशक्ति सम्मान समारोह को सफल बनाने की अपील संरक्षक डॉ. शैलेन्द्रकुमार शर्मा, श्री हरिराम वाजपेयी एवं डॉ. हरिसिंह पाल श्रीमती सुवर्णा जाधव महासचिव डॉ. प्रभु चौधरी आदि ने की है।
