मृत्यु के भय से हम जीवन जीना भुल जाते
https://www.zeromilepress.com/2021/07/blog-post_740.html
ज्येष्ठ मित्र मंडल द्वारा 'मृत्यु से भय कैसा' का शानदार आयोजन
नागपुर। नगर की सुप्रसिध्द सामाजिक तथा सांस्कृतिक संस्था ज्येष्ठ मित्र मंडल के तत्वाधान में फेसबुक व यूटयूब पर 'मृत्यु से भय कैसा' कार्यक्रम का शानदार आयोजन किया गया। सर्वप्रथम प्रार्थना गीत 'झे मालिक तेरे बंदे हम' विडियो रिकार्डिंग के साथ मंडल द्वारा पुर्व में किये गये कार्यो के फोटोग्राफ भी दिखाये गये।
पश्चात् मंडल की महिला प्रमुख व कुशल मंच संचालिका संगीता दलवानी का आगमन हुआ व उन्होनें अध्यक्ष महोदय से आज के अतिथियों का स्वागत करने हेतु आग्रह किया, मंडल के अध्यक्ष अर्जुनदास आहूजा द्वारा आज के प्रमुख वक्ता आचार्य ओमप्रकाशजी शास्त्री व साऊथ चिल्ली अमेरिका से पधारे प्रमुख अतिथी मोहन के. सोनी दोनो का हार्दिक स्वागत करते हुये मंडल की संक्षिप्त जानकारी दी।
प्रमुख वक्ता का परिचय मंडल के कोषाध्यक्ष अशोककुमार गांधी द्वारा दिया गया। परिचय के पश्चात् विद्वान वक्ता द्वारा 'मृत्यु से भय कैसा' विषय पर बोलते हुये कहा कि यह कहानी श्रीमत भगवत पुराण में राजा परिक्षित व शुकदेवजी महाराज पर आधारित है।
विद्वान वक्ता द्वारा कहानी का विवरण सुनाते हुये कई उदाहरण दिये, जैसे कि हम इस शरीर को सजाके रहते है फिर भी इसे जर - जर होने से कोई नहीं रोक सकता, जीवन जीते-जीते हम यह भूल जाते है कि हमको मरना भी है, मोक्ष जीते जी भी संभव है, यह शंकराचार्य व भगवान बुध्द ने भी कहा है, मृत्यु के भय से हम जीवन जीना भूल जाते है।
मृत्यु से डरना नही है समझना है, जीन सुखों की आशा स्वर्ग से करते है वह सभी यही है, जो यहा सुखी नही रह पाया वहाँ कैसे रह पायेंगा अतः में उन्होने कहाँ हर व्यक्ति मुर्ख है जो जीवन का आनंद नही ले पाता, जो जीवन का आनंद ले पाता वही बुध्दिमान है। कई उदाहरण देते हुये उन्होने अंत मे कहा 'मरने के लिये हर समय तैयार रहो पर मृत्यु का इंतजार मत करो।
अंत में उन्होने 'ज्येष्ठ मित्र मंडल' को धन्यवाद देते हुये अपनी वाणी को विराम दिया। प्रमुख अतिथी मोहन के. सोनी द्वारा भी कार्यक्रम तथा मंडल की सराहना की। अंतः में अध्यक्ष महोदय द्वारा दोनों अतिथियों व कार्यक्रम के सौजन्यकर्ता भूषणकुमार खूबचंदानी का धन्यवाद व्यक्त किया।
कार्यक्रम को सफल बनाने में सर्वश्री मनोहरलाल आहूजा, रमेशलाल आसनानी, रमेश सचदेव, लक्ष्मण पेशवानी, अॅड. ओमप्रकाश हरवानी, नरेश खुशालानी, राजकुमार कंजवानी, राजेश चावला, आदि ने अथक प्रयास किया। यह जानकारी मंडल के सचिव रमेश आसनानी ने प्रेस विज्ञप्ती के माध्यम से दी।
