Loading...

राष्ट्रीय परशुराम परिषद की महाराष्ट्र के पदाधिकारियों की नियुक्ति


नागपुर। राष्ट्रीय परशुराम परिषद की महाराष्ट्र की कार्यकारिणी एवं नागपुर की कार्यकारिणी का 28 नवंबर 2025 विस्तार किया गया. जिसमें यतींद्र जी नाऴकर्णी (महाराष्ट्र के उपाध्यक्ष), नवीन अग्रवाल (महाराष्ट्र के महामंत्री), शशांक जी टोपरे (घृष्णेश्वर संभाजी नगर)(महाराष्ट्र के महामंत्री) सुनील जामखेड़कर (पुणे)(महाराष्ट्र के महामंत्री), डॉ. आनंद शर्मा (जीरो माइल फाउंडेशन)(महाराष्ट्र के प्रचार प्रसार प्रमुख), श्रीमती डा रुची नाऴकणी (महाराष्ट्र की महिला उपाध्यक्ष), डॉ निष्ठा नाळकर्णी (युवा प्रमुख महाराष्ट्र) एवं 

नागपुर में राष्ट्रीय परशुराम परिषद (नागपुर के महामंत्री) जीतेश दवे, श्रीमती विधि झा (नागपुर महिला अध्यक्ष राष्ट्रीय परशुराम परिषद) (नागपुर प्रचार प्रसार प्रमुख) टीकाराम साहू ‘आज़ाद’, (नागपुर कार्यकारिणी सदस्य) विकास शर्मा, (नागपुर कार्यकारिणी सदस्य) अनिल खापरे आदि मान्यवारों को नियुक्ति पत्र प्रदान दिया गया। 

कार्यक्रम की अध्यक्षता रामनारायण मिश्रा (महाराष्ट्र अध्यक्ष राष्ट्रीय परशुराम परिषद) ने की एवं आयोजन में प्रमुख रूप से चंद्रशेखर गलगलीकर, प्रेम प्रकाश दुबे, तरुण ओझा, दिलीप कुकड़े, विनय व्यास, राजू पालीवाल, जितेंद्र धामा, विकास अग्रवाल, डॉ जयश्री गलगलीकर, मधुरा गलगलीकर प्रमुखता से उपस्थित थे। 

आयोजन विनय व्यास क्वेटा कॉलोनी नागपुर में इनके निवास स्थान पर किया गया। मंच संचालन तरुण ओझा (राष्ट्रीय परशुराम परिषद नागपुर के अध्यक्ष) एवं आभार प्रदर्शन (जितेश दवे राष्ट्रीय परशुराम परिषद महामंत्री नागपुर शहर) इन्होंने किया.
समाचार 7387261245146187223
मुख्यपृष्ठ item

ADS

Popular Posts

Random Posts

3/random/post-list

Flickr Photo

3/Sports/post-list