परशुराम सर्वभाषीय ब्राह्मण संघ नागपुर द्वारा 4 जनवरी को युवक- युवती परिचय सम्मेलन
https://www.zeromilepress.com/2025/12/4_4.html
प्रचार- प्रसार हेतु नागपुर से रायपुर पहुँची टीम का किया भव्य स्वागत
नागपुर। परशुराम सर्वभाषीय ब्राह्मण संघ, नागपुर, ब्राह्मण समाज के विवाह योग्य नव युवक युवतियों के परिचय सम्मेलन का आयोजन है, अपनी उसी गौरवशाली परंपरा का निर्वहन करते हुये वर्ष, रविवार 4 जनवरी 2026 को पुन: संस्था के संस्थापक त्रिलोकीनाथ सिधरा एवं कार्यकारी अध्यक्ष महेंद्र भार्गव के मार्गदर्शन में विवाह योग्य ब्राह्मण समाज के नवयुवक -युवतियों के परिचय का रजत महोत्सव, अमृत भवन, सीताबर्डी, नागपुर में आयोजित कर रहा है।
एक दिवसीय कार्यक्रम की समयावधि सुबह 9:30 बजे से संध्या 5:00 बजे तक होगी। कार्यक्रम के संयोजक जयभगवान शर्मा के नेतृत्व में महिला, वरिष्ठ एवं युवाओं के अनेक दल मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, तेलंगाना तथा सम्पूर्ण विदर्भ क्षेत्र में प्रचारार्थ विचरण कर विभिन्न ब्राह्मण संस्थाओं एवं विप्र बांधवों से भेंट कर निमंत्रित कर रहें हैं।
परिचय सम्मेलन के प्रचार- प्रसार हेतु छत्तीसगढ़ की ओर जाने वाली टीम से सर्वश्री अरविंद दुबे, विश्वेश्वर मूढोलकर, आनंद शर्मा, विकास शर्मा नागपुर से रविवार 30 नवंबर 2025 की सुबह 6 : 30 बजे रायपुर छत्तीसगढ़ के लिए रवाना हुए। रायपुर के रास्ते में टीम ने देवरी, तहसील गोंदिया 'राधिका' होटल में एवं श्री गोपालजी श्यामसुंदरजी शर्मा के निवास स्थान जाकर परिचय सम्मेलन संबंधित सभी जानकारियां एवं सामग्री भेंट की। उनसे सहयोग राशि भी प्राप्त हुई है।
देवरी से रायपुर छत्तीसगढ़ में होटल सुधा रेजिडेंसी टीम पहुंची, वहां पर अरुण शुक्ला के नेतृत्व में मेज़बानी कर रही टीम और अन्य ब्राह्मण समाज के सदस्यों द्वारा नागपुर से पहुंची टीम के सदस्यों का भव्य आदर सत्कार के साथ- साथ उन्हें सम्मानित भी किया गया।
इस कार्यक्रम में राष्ट्रीय ब्राह्मण समाज के कार्यकारी अध्यक्ष - अरुण शुक्ला, राजकुमार अवस्थी, चंद्रप्रकाश बाजपेई, श्रीरज्जन अग्निहोत्री, देवेंद्र पाठक (गुड्डू), कान्यकुब्ज ब्राह्मण समाज के उपाध्यक्ष - संजय अवस्थी, पंजाबी ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष - राजकुमार शर्मा और सचिव - अजीत शर्मा, दैनिक दबंग स्वर के प्रधान संपादक पंडित डॉ. पी. के. तिवारी सहित अन्य उपस्थित थे।
वहां से अशोका रतन, खम्हारडीह, रायपुर (छ.ग.) के प्रो. डॉ. जे. एच. व्यास के निवास स्थान पर जाकर परिचय सम्मेलन के संबंध चर्चा के उपरांत सामग्री भेंट की।
रायपुर में ही पंजाबी ब्राह्मण समाज के निमंत्रण पर श्री राम जानकी मंदिर अलोपीनगर टाटीबंध, रायपुर में पंजाबी ब्राह्मण समाज के सर्वश्री राजकुमार शर्मा, अजीत शर्मा, सुनील शर्मा, प्रदीप शर्मा, विकास शर्मा सहित अन्य को परिचय सम्मेलन के संबंध चर्चा के उपरांत सामग्री भेंट की। मंदिर परिसर में नागपुर से पहुंची टीम के सदस्यों का भव्य आदर सत्कार के साथ- साथ उन्हें सम्मानित भी किया।
चर्चा में सभी पंजाबी ब्राह्मण समाज के पदाधिकारियों ने बताया की मंदिर परिसर के भवन को किसी भी ब्राह्मण परिवार के आयोजन में निशुल्क प्रदान करते हैं, यह बहुत ही सराहनीय कार्य है।
रायपुर से रवाना होने के पश्चात भिलाई तथा राजनांदगांव के सहयोगियों ने कुछ कारणों से मिलने में असमर्थता बताई।
दुर्ग - छत्तीसगढ़ में परशुराम सर्वभासी ब्राह्मण संघ द्वारा वर वधु परिचय सम्मेलन की जानकारी सर्वश्री संजय शर्मा, योगेंद्र शर्मा, मनोज शर्मा, विकास पुरोहित, राहुल शर्मा, आशीष शर्मा, नंद शर्मा, आनंद शर्मा, राहुल शर्मा को जानकारियां एवं सामग्री दी। उन्होंने भी भव्य आदर सत्कार के साथ सम्मानित किया।
विवाह योग्य ब्राह्मण समाज के नवयुवक- युवतियों के परिचय का रजिस्ट्रेशन हेतु वेब साईट का उपयोग भी कर सकते हैं, सभी प्रतिभागियों का विवरण 'मिलाप' पुस्तिका में प्रकाशित किया जायेगा प्रतिभागियों का सम्पूर्ण विवरण हमारी वेब साइट www.bramhanmilap.com पर भी वर्ष भर के लिए उपलब्ध होगा।
अतः सभी समाज बंधुओ से हम विनय पूर्वक आग्रह करते हैं कि हमारे इस उपक्रम का ज्यादा से ज्यादा लाभ लेकर युवाओं को उनके सही जीवन साथी के चयन की प्रकिया में सही योगदान कर उनके सार्थक जीवन जीने के मार्ग को प्रशस्त करें। समाज सेवा में सजग प्रहरी के रूप में सदैव तत्पर परशुराम सर्वभाषीय ब्राह्मण संघ, नागपुर। अधिक जानकारी हेतु 8149269176 पर डायल / व्हाट्सएप्प करें।
