सिंधु भवन में माता की चौकी का हुआ आयोजन
https://www.zeromilepress.com/2021/10/blog-post_51.html
भजन और गरबा खेल मनाया महोत्सव
नागपुर। विश्व सिंधी सेवा संगम महाराष्ट्र महिला टीम और पूज्य लकडगंज सिंधी पंचायत के संयुक्त तत्वावधान में सिंधु भवन वर्धमान नगर में कल महाराष्ट्र अध्यक्ष प्रताप मोटवानी के आचार्यत्य में माता की चौकी का आयोजन किया गया है। अध्यक्ष डॉ हीना मुनियार कार्याध्यक्ष डॉ भाग्यश्री खेमचंदानी, महासचिव सुनीता जेसवानी के अनुसार सिंधु भवन में विधिवत माता की चौकी बना कर पूजा अर्चना और माता के भजन आयोजित हुए।
कार्यकारी सचिव साक्षी थारवानी सचिव विद्या बाखरू, अनिता नागवानी, मुस्कान ठाकुर, मुस्कान थारवानी के अनुसार कलश स्थापना और पूजा विधि और माता के चित्र पर ज्योति का प्रकाश शाम 4 बजे किया गया। महिला टीम की कार्यकारी सचिव साक्षी थारवानी, सचिव, सुनीता बजाज, दिव्या जसूजा, पुनिता आमेसर, मिता चावला ने बताया कि जय माता दी भजन मंडली ने माता भजनों से मंत्रमुग्ध कर दिया।
महाराष्ट्र युवा महिला टीम अध्यक्ष रीथ रूपानी कार्याध्यक्ष डॉ रिचा सुगंध महासचिव शिल्पा तलरेजा ने बताया कि युवा टीम उपाध्यक्ष निशिता ठाकुर ने माता बन कर सभी को मोहित किया। माता के भेष में निशिता मंच पर शामिल हुई सभी ने उनकी पूजा अर्चना कर आश्रीवाद लिया। कार्यक्रम में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एडवोकेट मीरा भमभवानी, डॉ ताराचंद कलवानी सपत्नीक, डॉ मनीषा मनवानी, श्रीमती लीना रुघवानी, रश्मि कौरानी, हितेश जेसवानी विशेष रूप से उपस्थित थे।
महाराष्ट्र अध्यक्ष प्रताप मोटवानी ने सभी को नवरात्रि की बधाई दी और महाराष्ट्र महिला टीम द्वारा नवरात्रि के उपलक्ष में माता के चौकी की सराहना की। उन्होंने पूज्य लकडगंज सिंधी पंचायत के अध्यक्ष महेश ग्वालानी, महासचिव सुनील जगयासी, उपाध्यक्ष पप्पू बजाज तथा प्रताप थारवानी, पूर्व अध्यक्ष किशनचंद ग्वालानी और पूरी टीम का उनके सहयोग हेतु धन्यवाद माना। उन्होंने कहा कि वीएसएसएस और लकडगंज पंचायत मिल कर सिंधी समाज के उत्थान हेतु समाज मे आगामी दिनों बेहतरीन कार्य करेंगे।
महिला विदर्भ टीम की अध्यक्ष श्रीमती कंचन जगयासी की टीम जिसमे रिचा केवलरमानी, कशिश सच्चानी, किरण केवलरमानी, रेखा संतवानी, सिमरन मेघानी ने सिंधी समाज का लोकप्रिय भजन ठार माता ठार में बेहतरीन डांस कर सभी को बेहद प्रभावित किया। डॉ मनीषा मनवानी ने माता का गीत गाकर आनंदित किया।
महाराष्ट्र अध्यक्ष प्रताप मोटवानी के मार्गदर्शन में रिचा रामचंदानी, सुमन आहूजा गिन्नी तलवार, श्रीमती खत्री नागपुर अध्यक्ष पूजा मोरयानी, नीता जेसवानी, दीपा खिलवानी, भारती पंजवानी, साक्षी लालवानी, नीति जेसवानी, पुष्पा होतचंदानी, पूर्व नागपुर महिला अध्यक्ष अर्चना छाबरिया, वरिष्ठ उपाध्यक्ष हितिशा मुलतानी, उपाध्यक्ष भावना दयानी, महासचिव कंचन चंदवानी और उपाध्यक्ष कोमल चंदवानी, कोषाध्यक्ष मीता चावला और अनिता मनवानी, नार्थ सेंट्रल नागपुर किरण तोतलानी, विधी ग्वालानी नार्थ ईस्ट की अध्यक्ष वंदना मनवानी ने उपस्थित होकर माता भक्ति पूजा और अपनी मनोकामना पूर्ण करने हेतु पल्लव में सहभाग किया।
जय माता दी भजन मंडली की कोमल माखीजा निमप चुग, दीपा चुग, कविता वाधवा, उमा खट्टर, पिंकी खट्टर, कांता खट्टर, प्राची खट्टर, लता माखीजा और मोनी चुग का माता की चुनरी पहनकार डॉ हिना मुनियार, डॉ भाग्यश्री खेमचन्दानी, सुनीता जेसवानी, साक्षी थारवानी ने किया। सभी बहनो ने गरबा खेल भक्तिभाव से नवरात्रि और माता की चौकी का हर्षोल्लास से आयोजन हुआ।
महाराष्ट्र अध्यक्ष प्रताप मोटवानी, महेश ग्वालानी, सुनील जगयासी, पप्पू बजाज, प्रताप थारवानी, डॉ ताराचंद कलवानी और वीएसएसएस और पंचायत के भाइयो बहिनो ने माता की आरती कर अंत मे प्रसाद वितरण किया। कार्यक्रम का कुशलता से संचालन डॉ रिचा सुगंध और आभार रीथ रूपानी और शिल्पा तलरेजा ने किया। कार्यक्रम बेहद सफल और यादगार और ऐतिहासिक रहा।