Loading...

मुंडले इंग्लिश मिडीयम स्कूल में मनाया 73 वां गणतंत्र दिवस


नागपुर। दी. ब्लाईंड रिलीफ असोसिएशन नागपुर द्वारा संचालित मुंडले इंग्लिश मिडीयम स्कूल में आजादी के अमृत महोत्सवी वर्ष में सामाजिक दूरी को बरकरार रखने हुए आनंदपूर्ण वातावरण में स्कूल के अध्यक्ष मकरंद पांढरीपांडे, सहायक सचिव गजानन रानडे, स्कूल की मुख्याध्यापिका डॉ. रुपाली हिंगवे के अध्यक्षता में 73 वां गणतंत्र दिवसम नाया गया। 

इस वर्ष 73 वें गणतंत्र दिवस का मूल विषय (थीम) India@75 था। कार्यक्रम की शुरुआत स्कूल की व्यवस्थापक सौ. रेणूका श्रीवास्तव तथा संस्कृत विषय वरिष्ठ अध्यापिका श्रीमती शारदा भोमिया द्वारा तिरंगा फहराकर सामुहिक राष्ट्रगान से हुई। कार्यक्रम का संचालन स्कूल की अध्यापिका सौ. सुचेता शेंबेंकर द्वारा किया। 

कार्यक्रम के अंतिम दौर में वंदेमातरम गीत गान हुआ। इस तरह स्कूल के अध्यक्ष मकरंद पांढरीपांडे, सहायक सचिव गजानन रानडे, स्कूल की मुख्याध्यापिका डॉ. सौ. रूपाली हिंगवे तथा सभी शिक्षकगण के उपस्थिति में यह कार्यक्रम मनाया गया।
समाचार 8251821601325246953
मुख्यपृष्ठ item

ADS

Popular Posts

Random Posts

3/random/post-list

Flickr Photo

3/Sports/post-list