Loading...

गणतंत्र दिवस पर दयानंद आर्य कन्या महाविद्यालय में फहराया तिरंगा


नागपुर। 73 वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर आर्य विद्या सभा के अध्यक्ष अशोक कृपलानी दयानंद आर्य कन्या महाविद्यालय में घनश्याम दास कुकरेजा द्वारा भारतीय तिरंगा फहराया गया। राजेश लालवानी सचिव, आर्य विद्या सभा के सभी सदस्य राजीव ज्ञानचंदानी, एच एम दयानंद स्कूल, अभिमन्यु कुकरेजा, लालचंद लखवानी, राजेश केवलरामानी, प्राचार्य डॉ श्रद्धा अनिलकुमार दयानंद आर्य कन्या महाविद्यालय नागपुर और  दुर्गा केवलरामानी, कविता हरीरामानी, सिंगेल, कविता बेलानी प्रमुख रूप से उपस्थित थे। 

अपने अध्यक्षीय भाषण में अशोक कृपलानी ने भारत के संविधान में विश्वास दोहराया। घनश्याम दास कुकरेजा ने संस्था के बारे में अपने संबोधन में बताया कि कैसे भारत के प्रधानमंत्री ने प्रत्येक नागरिक को टीका लगवाने के सपने को पूरा करने का प्रयास कर रही है। प्राचार्य डॉ श्रद्धा अनिलकुमार ने संस्था के बारे में अपनी रिपोर्ट में आर्य विद्या सभा द्वारा संचालित सभी संस्थानों की उपलब्धियों पर प्रकाश डाला। 

महामारी द्वारा लाए गए इस कठिन समय में सभी शिक्षकों ने बहुत ईमानदारी से छात्राओं को ऑनलाइन मोड में पढ़ाने के लिए अतिरिक्त प्रयास किया हैं। कार्यक्रम का संचालन  सिमरन ज्ञानचंदानी ने किया। कार्यक्रम की सफलता के लिए सभी प्राध्यापिकाओ, सभी कर्मचारी वर्ग, सदस्यों ने कड़ी मेहनत की। पूरा कार्यक्रम सरकार द्वारा निर्धारित उपयुक्त मानदंडों के अनुसार मनाया गया।
समाचार 385879930525638421
मुख्यपृष्ठ item

ADS

Popular Posts

Random Posts

3/random/post-list

Flickr Photo

3/Sports/post-list