Loading...

राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर हुई अनेक सपर्धाएं


नागपुर/सावनेर। नागरिकों को मतदान के लिए पंजीकरण करने के लिए प्रोत्साहित करने के लिए हरव र्ष 25 जनवरी को राष्ट्रीय मतदाता दिवस मनाया जाता है। 1950 में भारत के चुनाव आयोग की स्थापना के दिन को चिन्हित करने के लिए भारत हर साल 25 जनवरी को राष्ट्रीय मतदाता दिवस मनाता है। लोकतंत्र में मतदाता को मताधिकार का अधिकार प्राप्त है। 


मतदाता तय कर सकता है कि कौन शासन करेगा और कौन सरकार बनाएगा। दुर्भाग्य यह है कि भारत में करोड़ों मतदाता मताधिकार का प्रयोग ही नहीं करते। मतदाताओं में जागरूकता पैदा करने के लिए राष्ट्रीय मतदाता दिवस मनाया जाता है। राष्ट्रीय मतदाता दिवस 2022 एक महत्वपूर्ण उत्सव है क्योंकि विभिन्न प्रमुख राज्यों में  चुनाव होने जा रहे हैं। इतना ही नहीं 2024 में आम चुनाव भी होंगे। ऐसे में इन चुनावों में मतदाताओं की महत्वपूर्ण भागीदारी के लिए उन्हें शिक्षित करना , जागरूक करना जरूरी है। 


राष्ट्रीय मतदाता दिवस 2022 की थीम "मजबूत लोकतंत्र" के लिए चुनावी साक्षरता है। अरविंद इंडो पब्लिक स्कूल में कक्षा आठवीं से दसवीं कक्षा के विद्यार्थियों ने कई स्पर्धाओं में अपनी सक्रिय भागीदारी निभाई। उन्होंने मताधिकार का लोकतांत्रिक सरकार बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका पर निबंध लिखा। पोस्टर बनाए,ड्राइंग पेंटिंग बनाई। स्कूल के प्राचार्य राजेंद्र मिश्रा ने भागीदारी निभाने वाले सभी विद्यार्थियों का अभिनंदन किया।
समाचार 7613506406552217048
मुख्यपृष्ठ item

ADS

Popular Posts

Random Posts

3/random/post-list

Flickr Photo

3/Sports/post-list