Loading...

संकटमोचन हनुमान मंदिर में भंडारा महाप्रसाद का भव्य आयोजन


नागपुर। प्रथम दिन शनिवार को श्री संकटमोचन हनुमान मंदिर स्मॉल स्केल एरिया के मंदिर में श्रीरामभक्त पवनपुत्र हनुमान का जन्म उत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। गत दो वर्ष पूर्व महामारी के कारण धार्मिक और महाप्रसाद आयोजनों पर शासन के प्रतिबंध के कारण जहां श्रद्धालुओं ने नियम का पालन किया। इस वर्ष शासन द्वारा हटाए गए प्रतिबंध के बाद हनुमान जन्म महोत्सव के दूसरे दिन महाप्रसाद के दौरान भोग, प्रसाद हनुमानजी के समक्ष अर्पित किए गए। 

हनुमानाष्टक, हनुमान चालीसा, हनुमानजी की आरती की गई। हनुमानजी का पुष्प से श्रंगार किया गया।इसके बाद शाम को भंडारा के दौरान सैकड़ों भक्तों को महाप्रसाद वितरण किया गया। आयोजन के दौरान स्वयंसेवकों ने सेवाऐं दी।आयोजन की सफलतार्थ मंदिर के अध्यक्ष शिवकिशन अग्रवाल, संयोजक अशोक हाड़ा, मंदिर ट्रस्टी सचिव सत्यनारायण लोया, उपाध्यक्ष जितेंद्र अग्रवाल, संतोष यादुका, सुनिल आर अग्रवाल,सुनिल एस अग्रवाल, शंकरलाल जालान, हरिप्रसाद झंवर,विवेक गोयल, राजेंद्र अग्रवाल,सुशील अग्रवाल,संतोष अग्रवाल, कमल अग्रवाल, हर्ष अग्रवाल,अशोक गोयल, आशीष चौधरी,धर्मपाल अग्रवाल, मनोहर अग्रवाल,आशीष सतीश अग्रवाल, सावन अग्रवाल, प्रशांत शर्मा, अमित अग्रवाल,रमेश गर्ग, राजगोपाल मोदानी शंभू पटेल और कार्यकारिणी के समस्त पदाधिकारी, पुजारी प्रयास ने विशेष प्रयास किए।

समाचार 1940045009785350580
मुख्यपृष्ठ item

ADS

Popular Posts

Random Posts

3/random/post-list

Flickr Photo

3/Sports/post-list