Loading...

देवेंद्र फडणवीस ने 'जीरो माइल' अखबार के 17 वे वर्ष मे पदार्पण की दी शुभकामनाएं


पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को 'जीरो माइल' के 'स्थापना दिन विशेषांक' की प्रति भेंट करते हुए मुख्य संपादक आनंद शर्मा

नागपुर। महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री तथा विरोधी पक्ष नेता देवेंद्र फडणवीस को आज 'जीरो माइल' के मुख्य संपादक आनंद शर्मा ने स्थापना दिन विशेषांक' की प्रति भेंट की।

देवेंद्र फडणवीस ने 'विशेषांक' का अवलोकन किया तथा आनंद शर्मा एवं संपादक विद्या शर्मा के कार्यों की सराहना करते हुए उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी।

'जीरो माइल' राष्ट्रीय हिंदी साप्ताहिक अखबार का पिछले 16 वर्षों से नियमित प्रकाशन हो रहा है, जिसमें काव्य, कला, साहित्य, कथा, स्वास्थ्य, धार्मिक, आध्यात्मिक, शिक्षा, कैरियर, युवा, महिला, रोजगार, समस्या, खेल, मनोरंजन, पर्यटन जैसे विभिन्न विषयों पर निर्विवाद समाचार प्रकाशित हो रहे हैं। 

हाल ही में राष्ट्रीय हिंदी साप्ताहिक 'जीरो माइल' अखबार के 17 वे वर्ष मे पदार्पण कार्यक्रम का सिविल लाइन स्थित होटल हेरिटेज में आयोजन किया गया था जिसमें 'स्थापना दिन विशेषांक' का विमोचन तथा देश के विभिन्न क्षेत्रों के महानुभाव को विशिष्ट अतिथियों के हस्ते 'जीरो माइल आईकॉन अवार्ड' से सम्मानित किया गया था।


समाचार 3015571336948590947
मुख्यपृष्ठ item

ADS

Popular Posts

Random Posts

3/random/post-list

Flickr Photo

3/Sports/post-list