Loading...

बेसहारा वृद्ध महिला का स्वयं खर्चे से किया अंतिम संस्कार


नागपुर।  सामाजिक संगठन किंग कोबरा आर्गेनाइजेशन यूथ फोर्स के अध्यक्ष और करोना योद्धा अरविंदकुमार रतूडी को उनके दोस्त और भाजपा युवा मोर्चा दक्षिण के पदाधिकारी विक्की कोंबे ने ३० मई की शाम पांच बजे के आसपास सुचित किया कि जीवन छाया नामक वृद्ध आश्रम में दो बेसहारा निराधारो की मृत्यु हो गई है। एक वृद्ध के शव को उसके रिश्तेदारों के पास बाहर भेजना है और एक वृद्ध शकुन्तला देवी जिसका कोई नहीं है जिससे सारी जिंदगी फुटपाथों पर गुजारी उस का अंतिम संस्कार करना है, आश्रम में सिर्फ महिलाएं ही है। 


रतूड़ी और कोंबे ने तुरंत सारी व्यवस्थाएं स्वयं खर्चे से करते हुए आश्रम की महिलाओं और भाजपा पदाधिकारी दिपक आवले के साथ पूरी धार्मिक रश्मों रिवाज निभाते हुए निशुल्क निस्वार्थ भाव से मानवता इंसानियत सर्वोपरि और राष्ट्रीय धर्म सर्व प्रथम रखते हुए उस मां तुल्य वृद्ध महिला का अंतिम संस्कार किया। दूसरी वृद्ध महिला को उसके गंतव्य तक भेजने में पूर्व नगरसेवक और सामाजिक कार्यकर्ता रतूडी के मित्र पंजूभाऊ तोतवानी ने मदद की। रतूडी और कोंबे ने कहा कि हमारे लिए मानवता इंसानियत सर्वोपरि है और अगर कहीं भी ऐसी घटनाएं घटती हैं और कोई अंतिम संस्कार करने वाला नहीं है तो मानव सेवा के लिए ९०४९५५०८५४९०२१४८१६३९९५०३०६९८६० संपर्क करें।

समाचार 8593383121301471031
मुख्यपृष्ठ item

ADS

Popular Posts

Random Posts

3/random/post-list

Flickr Photo

3/Sports/post-list