Loading...

अखिल भारतीय मुशायरे में जमील अंसारी सम्मानित


नागपुर। गत दिनों दरियापुर में अखिल भारतीय मुशायरे का आयोजन शेख ज़मीर पेंटर ने किया जिसकी अध्यक्षता साजिद सेठ ने कि, विशेष अतिथि के रूप में नौशाद सेठ उपस्थित थे। शहर के लोकप्रिय विधायक बलवंत वानखेड़े के शुभ हस्ते शमा रौशन करके मुशायरे कि शुरूआत कि गयी। मुशायरे में हिन्दी मराठी एवं उदु कवि हास्य व्यंग शिल्पी जमील अंसारी, जमील अहमद जमील का शाल-श्रीफल देकर सत्कार किया गया। 

मुशायरे में शकील बरेलवी दिल्ली, नासिर फ़राज़ उड़ीसा, नंईम खादमी बुरहानपुर,नसीम नवाज़ अचलपुर, इमरान फैज़ नागपुर,फरहाद अहमद बारसी टांकरी, आरिफ सैफी हैदराबाद,आकिब ज़मीर चिखली, फारूक जिया आरवी,महेक केरानवी तेलंगाना, फैय्याज अहसन उमरखेड, अकील साहिर आकोला, इरशाद हैदर आकोला, साबिर मुस्तफा जलगांव, सलीम दरिया पुरी,वसीम आतिश, इरशाद राही,अनीक़ अहमद अनीक सभी दरियापुर से, ने अपने गीत, गज़लों से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। मुशायरे का संचालन पुणे के शायर मुस्तकीम अरशद ने किया। आभार अनीक़ अहमद अनीक़ ने माना रात नौ बजे तक चलने वाले मुशायरे में हज़ारों की संख्या में श्रोतागण उपस्थित थे।
समाचार 7841050859993937328
मुख्यपृष्ठ item

ADS

Popular Posts

Random Posts

3/random/post-list

Flickr Photo

3/Sports/post-list