हर घर योग सीखना भी जरूरी है : योगाचार्य डॉ. विश्वास मंडलीक
https://www.zeromilepress.com/2022/12/blog-post_301.html
नागपुर। आज के तान तनाव के काल में सुदृढ़, निर्मल, अच्छा स्वास्थ्य मिलना एक बहुत ही मुश्किल कार्य हो गया है इसलिए 'हर घर योग' पहुंचाने की आवश्यकता है तथा योग को हर एक व्यक्ति को सीखना भी जरूरी है ऐसा प्रतिपादन योगविद्या गुरुकुल के कुलगुरु व योगाचार्य डॉ. विश्वास मंडलीक इन्होंने योग फाउंडेशन महाराष्ट्र योग शिक्षक संघ द्वारा आयोजित पहले राज्य स्तरीय योग महोत्सव में किया।
इस योग महोत्सव में नागपुर शहर की ओर से महाराष्ट्र योग शिक्षक संघ के महासचिव व प्राकृतिक जीवन योग परिवार के संस्थापक और अध्यक्ष डॉ. अमित रामअकबाल मिश्रा ने अपने पूरे योग परिवार के सदस्यो के साथ बहुत ही धमाकेदार प्रदर्शन प्रस्तुत किया इस अवसर पर नागपुर के प्राकृतिक जीवन योग परिवार को महाराष्ट्र योग शिक्षक संघ के अध्यक्ष डॉ. मनोज नीलपावार के हस्ते सम्मानित किया गया साथ ही उपस्थित विनायक बारापत्रे, राहुल येवला, प्रसाद कुलकर्णी, कृणाल महाजन, मनोज नाईक, तस्मिना शेख, श्रीमती वैशाली गिरिपुंजे, अशोक पाटील, जीवराम गावले, अहिरे, शरद बजाज, सोनोने, अवचर, खरतमोल,श्री मनोज लोणकर,श्री भालचंद्र नेरपगार, श्रीमती अंजली देशपांडे, श्रीमती चंद्रज्योति साथ ही पूरे महाराष्ट्र के योग शिक्षक उपस्थित थे।