विज्ञान मेले का किया भव्य आयोजन
https://www.zeromilepress.com/2023/12/blog-post_51.html
होनहार छात्राओं को गोल्ड मैडल से किया सम्मानित
अमर हुतात्मा स्वामी श्रद्धानंद को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि
नागपुर। आर्य विद्या सभा द्वारा संचालित दयानंद आर्य कन्या विद्यालय व कनिष्ठ महाविद्यालय की सांस्कृतिक सभागृह में 23 दिसंबर को शहीद हुए अमर हुतात्मा स्वामी श्रद्धानंद जी का बलिदान दिवस मनाया गया। राव हरिश्चंद्र आर्य के सुपुत्र महिपाल आर्य , यशपाल आर्य एवं कुंज बिहारी अग्रवाल के विशेष आतिथ्य में एवं आर्य विद्या सभा के समस्त पदाधिकारी गणों की विशेष मौजूदगी में कार्यक्रम का प्रारंभ यज्ञ हवन द्वारा विशेष श्रद्धांजलि आहुतियां देकर किया गया। तत्पश्चात विद्यालय की छात्राओं द्वारा आयोजितप्रदर्शनी का उद्घाटन हुआ। प्रदर्शनी में छात्राओं द्वारा बनाए गए प्रोजेक्ट स्पर्धा हेतु रखे गए थे।
छात्राओं ने एक से बढ़कर एक आर्ट एस कॉमर्स एवं साइंस के अत्यंत उत्कृष्ट प्रोजेक्ट बनाए थे। चंद्रयान पर आधारित प्रोजेक्ट को प्रथम स्थान प्राप्त हुआ। छात्राओं और संबंधित अध्यापिकाओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। सत्र 2022-23 में विद्यालय की विविध गतिविधियों एवं शिक्षा क्षेत्र में प्रवीणता प्राप्त छात्राओं को गोल्ड मेडल देकर सम्मानित किया गया। आर्य विद्या सभा के अध्यक्ष अशोक कृपलानी द्वारा छात्राओं की विशेष हौसला अफजाई की गई। उन्होंने उन्हें भविष्य का निर्माता कहा है, अपने भविष्य में उच्च स्थान प्राप्त करने के लिए हमेशा लगे रहो की प्रेरणा दी। आर्य विद्या सभा के सदस्य एवं महाविद्यालय के इंचार्ज आर्य ने मुंशी राम अर्थात श्रद्धानंद जी के जीवन पर प्रकाश डालकर सभी को मंत्र मुग्ध कर दिया।
कार्यक्रम के सफल आयोजन एवं स्वामी श्रद्धानंद बलिदान दिवस के उपलक्ष में दिए गए अपने अमूल्य समय हेतु समस्त अतिथियों एवं कर्मचारी वर्ग का आर्यविद्या सभा के सचिव राजेश जी लालवानी ने आभार प्रदर्शन किया। बलिदान दिवस के इस विशेष कार्यक्रम में घनश्याम कुकरेजा ,भूषण खूब चंदानी , अभिमन्यु कुकरेजा एवं नरेश केवल रामानी विशेष रूप से उपस्थित थे। प्राचार्या डॉक्टर श्रीमती गीता हरवानी एवं उप प्राचार्या डॉक्टर संगीता हरीरामानी ने कार्यक्रम हेतु विशेष प्रयास किया। एवं उन्होंने समस्त स्टाफ के अथक प्रयासों की सराहना की।