एल.ए.डी का वार्षिक पुरस्कार वितरण कार्यक्रम


नागपुर। एल.ए.डी और श्रीमती आर.पी. महिला महाविद्यालय के वार्षिक पुरस्कार वितरण कार्यक्रम में 2021-2022 बैच के छात्रों को उनके शैक्षणिक पाठ्येतर और सह पाठयक्रम प्रदर्शन के लिए सम्मानित करने के लिए 3 जनवरी 2024 को कार्यक्रम का आयोजन नियोगी हॉल शंकर नगर परिसर में किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत में क्रांति ज्योति सावित्रीबाई फुले को आदरांजलि अर्पित की गई। 

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विशाल अग्रवाल मैनेजिंग डायरेक्टर आर.सी.प्लास्टो टैंक एंड पाइप्स प्राइवेट लिमिटेड थे, उन्होंने अपने जीवन में संघर्ष को महत्वपूर्ण माना है दूसरे पर विश्वास करना तथा आगे बढ़ाने के लिए उन्हें भी साथ में लेकर चलना यह जरूरी है,  यह बताया। उन्होंने लोगों को जोड़ना तथा उनको तैयार कर के अपने जीवन में सफलता प्राप्त करने का मुख्य मार्ग बताया है। अपने भाषण में बताते हुए मुख्य अतिथि ने बताया कि छात्रों को भी अपने जीवन में निरंतर परिश्रम करना चाहिए।

डॉ अविनाश देशमुख - उपाध्यक्ष महिला शिक्षण सोसायटी ने अध्यक्षीय भाषण में कहा कि सावित्रीबाई तथा ज्योतिबा फुले ने महिला शिक्षण को प्रोत्साहन दिया यह उनका वंदनीय कार्य है। आगे उन्होंने बताया कि यदि शरीर सुदृढ़ रहेगा तो सभी लक्ष्य को आसानी से जीवन में प्राप्त किया जा सकता है। जीवन में व्यायाम का महत्व बहुत अधिक है। 

अपने स्वागत भाषण में प्राचार्य डॉ. पूजा पाठक ने छात्राओं की सफलता के लिए बधाई दी तथा कहा कि अच्छे व्यवहार और प्रयास से हर स्पर्धा में यश प्राप्त कर सकते हैं। NEP के तहत आने वाले वर्ष 2024 - 25 में और भी अच्छे से प्रदर्शन हम करेंगे यह उम्मीद प्राचार्य ने जताई है। राष्ट्रसंत तुकडोजी महाराज नागपुर विश्वविद्यालय में मेरिट लिस्ट में कुल 39 छात्राओं ने स्थान प्राप्त किया। साथी एल.ए.डी और श्रीमती आर.पी. महिला महाविद्यालय के 172 एडोमेंट पुरस्कार छात्राओं को प्राप्त हुए। 
कार्यक्रम की एक  विशेषता गणमान्य व्यक्तियों के हाथों से 'उर्मी' नामक छात्रों द्वारा लिखित लेख, काव्य से संपन्न महाविद्यालय विशेषांक 26 वें अंक का विमोचन किया गया।

कार्यक्रम का सूत्र संचालन डॉ. अबोली व्यास एवं पल्लवी कुमावार ने संयुक्त रूप से किया, जबकि पुरस्कारों की घोषणा छात्राएं सृष्टि मस्के, लावण्या हरताळकर,  ऊर्जा बहादुरे और अनिता पेदारपु ने किया।
कार्यक्रम की संयोजिका डॉ रोजलिन मिश्रा ने इस कार्यक्रम को वार्षिक रूप से आयोजित करने के पीछे के उद्देश्य के बारे में सभा को परिचित कराया और धन्यवाद प्रस्ताव रखा। कार्यक्रम के सभी सभासदों ने कार्यक्रम की सफलता के लिए कार्य किया। 

इस अवसर पर दोनों परिसरों की उप-प्राचार्य डॉ किरण पाटिल और डॉ रितुजा बापट के साथ-साथ शिक्षक, गैर शिक्षक, कर्मचारी, पुरस्कार विजेता, भूतपूर्व छात्राएं माता-पिता, दाता और WES प्रबंधन सदस्य उपस्थित थे। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगीत से हुआ।
समाचार 2635522532344629143
मुख्यपृष्ठ item

ADS

Popular Posts

Random Posts

3/random/post-list

Flickr Photo

3/Sports/post-list