खेलो इंडिया नेशनल टैलेंट हंट नेशनल बॉक्सिंग चैंपियनशिप में नागपुर के एथलीटों ने जीते पदक
https://www.zeromilepress.com/2024/04/blog-post_8.html
नागपुर। हाल ही में हरियाणा के रोहतक में आयोजित खेलो इंडिया नेशनल टैलेंट हंट नेशनल बॉक्सिंग चैंपियनशिप में महाराष्ट्र का प्रतिनिधित्व करते हुए, नागपुर की 5 बॉक्सर सब जूनियर आणि जुनिअर लड़के और लड़कियों की टीमों ने विभिन्न भार वर्गों में स्वर्ण, रजत और कांस्य पदक जीते। इस प्रतियोगिता में नागपुर की समीक्षा सिंह ने अपनी प्रतिद्वंद्वी उत्तर प्रदेश की दिव्यांशी को हराकर स्वर्ण पदक जीता। अनंत देशमुख ने उत्तर प्रदेश के रूप यादव को हराकर स्वर्ण पदक जीता।
फायनल मे मल्हार साबले चंडीगढ़ के हर्ष के साथ हरते हुए रजत पदक जीता। इसके अलावा धैर्य कोठी और श्रद्धा खोब्रागडे ने कांस्य पदक जीते। ये सभी खिलाड़ी नागपुर के मानकापूर स्टेडियम में गणेश पुरोहित के मार्गदर्शन में अभ्यास करते हैं। समीक्षा सिंह फिलहाल दिल्ली के दिल्ली स्पोर्ट स्कूल में प्रशिक्षण ले रही हैं। इस टूर्नामेंट में कोच की भूमिका नागपुर के रौनक खंबालकर ने निभाई।