स्व. मधुप पांडे की स्मृति में विजयिनी सखियों ने वाटर कुलर प्रदान किया
https://www.zeromilepress.com/2025/05/blog-post_87.html
नागपुर। विजयिनी 'एक दायित्व मानवता के हित में' संस्था के अंतर्गत, पाक्षिक कार्यक्रम की श्रृंखला में उपक्रम आशीष पल- 28 के अंतर्गत, अक्षय तृतीया के पावन अवसर पर जागृति कालोनी स्थित जागृतेश्वर मंदिर में भक्त जनों के लिए 45000/- की लागत से वाटर कुलर का सहयोग प्रदान करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ जो की प्रख्यात व्यंग्य शिल्पी स्व. मधुप पांडे जी की स्मृति को समर्पित किया गया है।
इसका उद्घाटन पूर्व नगर सेविका साधनाताई बरडे के शुभ हस्ते संपन्न किया गया। इस कार्य की मुख्य संयोजिका थी विजयिनी एकता खत्री तथा साथ निभाया विजयिनी पूनम हिंदुस्तानी, विजयिनी डॉ सुषमा नितनवरे, विजयिनी सुनीता अनेजा, विजयिनी नीरज जैन, विजयिनी शीला श्रीरसागर, विजयिनी मनीषा सराफ़, विजयिनी मीनू गुप्ता, विजयिनी मुस्कान नानवानी।
सफलतार्थ हेतु सहयोग प्रदान किया विजयिनी संगीता पांडे, विजयिनी इशिता चौधरी, विजयिनी ममता तिवारी, विजयिनी रूबी दास, विजयिनी मीना यादव, विजयिनी अनिता चौधरी। विशेष रूप से उपस्थिति प्रदान किया विजयिनी रश्मी हरडे, विजयिनी रिता राऊत, डॉ संचारी ठाकुर, विजयिनी मधु पांडे, विजयिनी सुनीता दुबे। विजयिनी सखियों ने जागृतेश्वर शिव मंदिर के पदाधिकारियों का उनके सराहनीय सहयोग के लिए विशेष आभार माना।