Loading...

सीआरपीएफ नागपुर द्वारा महिलाओं के लिए आत्मरक्षा प्रशिक्षण का आयोजन


नागपुर। महिलाओं की सुरक्षा, सशक्तिकरण एवं आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से. सीआरपीएफ नागपुर परिसर में 1 मई. 2025 को महिलाओं के लिए एक विशेष आत्मरक्षा प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम की अध्यक्षता श्रीमती पूनम गुप्ता, अध्यक्षा - क्षेत्रीय कावा द्वारा की गई। श्रीमती रत्नमाला इंगले, श्रीमती स्वेता राजे, संघपाल इंगले, सहायक कमांडेंट, स्वागतः तास, सहायक कमांडेंट, एवं 213 (महिला) बटा एवं परिसर की महिलाओं ने हिस्सा लिया। 


इस कार्यक्रम का संचालन जूडो कराटे के सुप्रसिद्ध प्रशिक्षक किरण यादव एंव लालसिंह यादव ख्यातिप्राप मार्शल आर्ट विशेषज्ञ के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया, जिसमें जुडो एवं ताइक्वांडो की प्रभावशाली तकनीकों का सैद्धांतिक एवं व्यावहारिक प्रशिक्षण प्रदान किया गया।

इस विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम में ग्रुप केंद्र नागपुर परिसर में स्थित महिलाओं ने बड़ी उत्सुकता और ऊर्जा के साथ भाग लिया। प्रशिक्षण के माध्यम से महिलाओं को आत्मरक्षा की मूलभूत अवधारणाओं से लेकर अत्याधुनिक तकनीकों तक की विस्तारपूर्वक जानकारी दी। उन्होंने यह भी बताया कि किस प्रकार विपरीत परिस्थितियों में त्वरित निर्णय लेकर स्वयं की एवं अन्य नागरिकों की सुरक्षा की जा सकती है।

प्रशिक्षण सत्र के दौरान महिलाओं ने हील में व प्रदर्शन स्थल पर मार्शल आर्ट की विविध तकनीकों का अभ्यास किया और परस्पर मुकाबलों के माध्यम से अपनी शारीरिक क्षमताओं और मनोबल को परखा। प्रशिक्षण के अंत में एक डेमो सेशन भी प्रस्तुत किया गया, जिसमें उन्होंने रियल-टाइम सिचुएशन के अनुरूप आत्मरक्षा के तरीकों को दर्शाया। श्रीमती पूनम गुप्ता, अध्यक्षा क्षेत्रीय कावा ग्रुप केंद्र नागपुर ने प्रशिक्षक की सराहना करते हुए कहा - 'आज के दौर में महिलाओं का आत्मरक्षा में निपुण होना अत्यंत आवश्यक है। ऐसे प्रशिक्षण शिविर न केवल उनकी शारीरिक दक्षता बढ़ाते हैं, बल्कि आत्मविश्वास और मनोवल को भी मजबूत करते हैं'।

इस प्रशिक्षण का उद्देश्य महिलाओं को आने वाली चुनौतियों से निपटने के लिए तैयार करना था, और उन्हें मानसिक रूप से भी मजबूत बनाना था, जिससे वे समाज में महिला सशक्तिकरण की प्रेरणा बन सकें। यह आयोजन महिलाओं के संपूर्ण विकास की दिशा में एक अत्यंत सराहनीय कदम सिद्ध हुआ, जिसे भविष्य में नियमित रूप से आयोजित किए जाने की योजना भी बनाई जा रही है।
समाचार 5431136735096977380
मुख्यपृष्ठ item

ADS

Popular Posts

Random Posts

3/random/post-list

Flickr Photo

3/Sports/post-list