Loading...

भारत के सुनील ठाकुर ने भूटान मे अंतराष्ट्रीय सम्मान प्राप्त कर देश को गौरवान्वित किया


नागपुर/इंदौर। भारत का युवा अब देश ही नहीं विदेशों में भी अपनी प्रतिभा से सम्मान प्राप्त कर रहे हे।इंदौर के सुनील ठाकुर जो कि युवा समाजसेवी हे और खेलो के क्षेत्र तैराकी में भी देश, प्रदेश का नाम रोशन कर चुके हे, अब भूटान की राजधानी थिंपू में आयोजित अंतराष्ट्रीय अचीवर्स सम्मान समारोह 2025 में उनके नाम का चयन होने पर देश के लिए एक ओर उपलब्धि हासिल हुई हे। 


सुनील ठाकुर वर्तमान में  न्यू दिगम्बर पब्लिक स्कूल, खंडवा रोड, इन्दौर के तेराकी प्रशिक्षक और देश के युवा समाजसेवी के रूप में सुनील ठाकुर द्वारा अभी तक 10 राष्ट्रीय तथा 5 अंतराष्ट्रीय अवॉर्ड से श्री नगर जम्मू कश्मीर,नेपाल में  सम्मानित हो चुके हे।मध्यप्रदेश के इन्दौर शहर मे रहकर विगत 13 वर्षो से समाजसेवा के क्षेत्र मे देश के लिए अपनी सहभागिता नि:स्वार्थ और निरंतर रुप से दे रहे है.भूटान मे आयोजित होने वाले अंतराष्ट्रीय अचीवर्स अवार्ड समारोह मे विश्व भर के कई देशो के चयनित प्रतिभाओ को अंतराष्ट्रीय सम्मान से सम्मानित किया गया।

आयोजक ए बी एम मीडिया के  संस्थापक अमोल भगत ने बताया कि भूटान में आयोजित अंतराष्ट्रीय अवॉर्ड का यह दूसरा संस्करण हे। जे डी एन ओर ग्लोबल विलेज कनेक्शन, भूटान के साथ संयुक्त रूप से इस अंतराष्ट्रीय सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें भारत, बांग्लादेश, चीन, भूटान, नेपाल के प्रतिभावान शख्सियतों का सम्मान किया। ये आयोजन प्रतिवर्ष अलग अलग देशों में आयोजित किया जाता है।
समाचार 3319775182327452457
मुख्यपृष्ठ item

ADS

Popular Posts

Random Posts

3/random/post-list

Flickr Photo

3/Sports/post-list