Loading...

भारतीय राष्ट्रीय फारवर्ड ब्लॉक की पार्टी विस्तार हेतु कोलकाता में बैठक दो दिवसीय बैठक संपन्न


नागपुर/कोलकाता। भारतीय राष्ट्रीय फॉरवर्ड ब्लॉक की राष्ट्रीय कार्यकारी परिषद की दो दिवसीय बैठक 29 - 30 जून, 2025 को कोलकाता में बैठक सम्पन्न हुई जिसकी अध्यक्षता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय कटकामवार ने किया। बैठक में पहलगाम एवं अहमदाबाद विमान दुर्घटना में मारे गये लोगों के प्रति शोक संवेदना व्यक्त की गयी तथा दिवंगतों की आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा गया । पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव जनार्दन पाण्डेय ने अंतर्राष्ट्रीय, राष्ट्रीय एवं सांगठनिक प्रतिवेदन प्रस्तुत किया जिस पर बारह राज्यों के प्रतिनिधिओं ने गहन विचार विमर्श किया। 

बैठक मे सदस्यता अभियान एवं आंदोलनात्मक कार्यक्रम तय किये गये तत्पश्चात् निम्नलिखित प्रस्ताव पारित किए गए। दुनिया में चल रहे युद्ध मानवता के लिए घातक, युद्ध मानवजाति की महत्वकांक्षाओं का परिणाम है जो कि इसी मानवजाति के लिए विनाशकारी है। यह न केवल लोगों के जीवन को खतरे में डालता है, बल्कि सामाजिक, आर्थिक और पर्यावरणीय रूप से भी विनाशकारी है। युद्ध के कारण बड़े पैमाने पर मृत्यु, विस्थापन, और स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं होती हैं, और यह समुदायों को भी नष्ट कर देता है। पार्टी का मानना है कि विश्व में लगातार हो रही युद्ध की घटनाओ पर सभी को गहनता से चर्चा एवं चिंता करना चाहिए समस्या का समाधान बातचित के जरिये निपटाना चाहिए।

बिहार विधानसभा चुनाव, आसन्न बिहार विधानसभा चुनाव में पार्टी भाग लेगी । पार्टी का मानना है की एन डी ए एवं इंडि दोनों गठबंधन ने बिहार की जनता को ठगने का काम किया है। अतः भारतीय राष्ट्रीय फारवर्ड ब्लॉक जनता के बीच में जाकर बेहतर विकल्प हेतु अपना पक्ष रखेगी। पार्टी बिहार में दोनों गठबंधनों से सामान दूरी बनाकर जन विकल्प बनाने के लिए सामान विचारधारा वाले दलों को एकजुट कर नेताजी सुभाष चंद्र बोस एवं स्वामी सहजानंद सरस्वती के विचारों को सामने रख कर चुनाव लड़ेगी। आसाम राज्य कमिटी का गठन, भारतीय राष्ट्रीय फारवर्ड ब्लॉक जुलाई माह के अंत तक आसाम राज्य में सदस्यता अभियान चलाकर स्थानीय, जिला एवं राज्य सम्मेलन के द्वारा राज्य में पार्टी की कमिटी का गठन करेगी।

पार्टी विशेष कार्यक्रम चलाकर निम्नलिखित वर्ग संगठनों का गठन करेगी' भारतीय राष्ट्रीय फारवर्ड ब्लॉक महिला समिति, भारतीय राष्ट्रीय फारवर्ड ब्लॉक नवजवान समिति, भारतीय राष्ट्रीय फारवर्ड ब्लॉक विद्यार्थी संघ पार्टी स्कूल, पार्टी कार्यकर्ताओं एवं नेतृत्व क्षमता विकास के लिए देश सभी राज्यों में पार्टी स्कूल का आयोजन करेगी। जिसमें मुख्य विषय नेताजी सुभाष चन्द्र बोस एवं स्वामी सहजानन्द सरस्वती की विचारधाराओं एवं देश के इतिहास एवं वर्तमान राजनीतिक विश्लेषण होंगे।

बैठक मे श्री एस पी तिवारी, श्री ब्रज किशोर ठाकुर, श्री जयंत वर्मा, श्री राजकुमार भारत, श्री गोपाल कुमार, गोपाल यादव, श्री दिलीप गोगई, श्री रामेस्वर राम कुशवाहा, श्री अभय शर्मा, श्री शिलम झा एवं अन्य राज्यों के सदस्यो ने अपने विचार रखें। नेताजी द्वारा स्थापित आजाद हिन्द सरकार के राष्ट्र गान शुभ सुख चौन की वर्षा बरसे के गायन के साथ बैठक की कार्यवाही विसर्जित की गयी।
समाचार 5988622027960084040
मुख्यपृष्ठ item

ADS

Popular Posts

Random Posts

3/random/post-list

Flickr Photo

3/Sports/post-list