Loading...

5 वी राज्य स्तरीय फिनस्वीमिंग में नगर के 11 तैराक


नागपुर। संतरा नगरी के 11 फिनस्विमर आज रविवार दिनांक 17 अगस्त को शिव छत्रपति क्रीड़ा संकुल , मालुगे, पुणे में आयोजित 5 वी राज्य स्तरीय फिनस्वीमिंग प्रतियोगिता में नागपुर अंडरवाटर स्पोर्ट्स एसोसिएशन का प्रतिनिधित्व करेंगे। स्पर्धा भारतीय अंडरवॉटर स्पोर्ट्स एसोसिएशन से पंजीबद्ध महाराष्ट्र अंडरवॉटर  स्पोर्ट्स एसोसिएशन द्वारा आयोजित की जा रही है। जिसमें 13 विभिन्न आयु वर्ग के तैराक अपनी चुनौती पेश करेंगे। प्रतियोगिता में बाय फिन्स, सरफ़ेस और एपनिया जैसी 3 स्पर्धा होगी। 

संस्था द्वारा जारी एक पत्र विज्ञप्ति के अनुसार डॉ. सुनीता धोटे, शौर्य चिमनकर, अनुभव शर्मा, अथर्व टोहरे, आदित्य शर्मा, दशरथ पंचेश्वर, निखिल पंजवानी, अक्षय नवले, अश्विन मोकाशी, उर्मित पटेल, वीरेन अडसड, , नागपुर  अंडरवॉटर स्पोर्ट्स एसोसिएशन की ओर से चुनौती पेश करेंगे। सभी फिनस्विमर एएससीए लेवल 5 कोच विशाल चांदूरकर और यूएसएएन के शशिकांत चंदे के मार्गदर्शन में कड़ी ट्रेनिंग ले रहे है। टीम के सदस्य नागपुर से पूना की ओर रवाना हो गए है।
समाचार 7860659268979764364
मुख्यपृष्ठ item

ADS

Popular Posts

Random Posts

3/random/post-list

Flickr Photo

3/Sports/post-list