Loading...

आज खामला में दही हांडी का भव्य आयोजन


सिंध माता मंडल - एकता माता पंच कमेटी का आयोजन

नागपुर। खामला प्राचीन शिवालय व शीतला माता मंदिर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन उपलक्ष्य में सिंध माता मंडल, एकता माता पंच कमेटी, न्यू पूज्य सिंधी पंचायत, खामला, युवा क्रांति मंच की ओर से भव्य रूप से दही हांडी कार्यक्रम आज रविवार दिनांक 17 अगस्त को शाम 5 बजे से आयोजित किया गया है। मनपा जलप्रदाय समिति के पूर्व अध्यक्ष प्रकाश तोतवानी व युवा क्रांति मंच के संरक्षक पंजू तोतवानी के संयोजन में आयोजित समारोह में प्रमुख अतिथि के रूप में केंद्रीयमंत्री नितिन गडकरी की मौजूदगी रहेगी। 

आयोजकों ने सभी मंडलों, टीमों से भाग लेने की अपील की है। मटकी फोड़नेवाली विजेता टीम को 5 लाख 55 हजार रु. का इनाम दिया जायेगा। मटकी नीचे लाने पर इनाम की राशि मे कटौती की जाएगी। आयोजन के सफलतार्थ नारायण भोजवानी, परमानंद शंभुवानी, कन्हैया, मनीष, राहुल, आकाश तोतवानी, हरीश आसुदानी, नरेश डेबवानी सहित समस्त सदस्यगण प्रयासरत है।
समाचार 5520324948100677207
मुख्यपृष्ठ item

ADS

Popular Posts

Random Posts

3/random/post-list

Flickr Photo

3/Sports/post-list