Loading...

अंगदान एवं स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया


एल.ए.डी. एवं श्रीमती आर.पी. महिला महाविद्यालय उत्कृष्ट आयोजन 

नागपुर। अगस्त 2025 को एल.ए.डी. एवं श्रीमती आर.पी. महिला महाविद्यालय में "अंगदान एवं स्वास्थ्य जागरूकता" विषय पर एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम राष्ट्रीय सेवा योजना (टुकड़ी 1) और स्वास्थ्य जागरूकता सेल द्वारा संचालित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत प्राचार्या डॉ. पूजा पाठक एवं उप-प्राचार्या डॉ. ऋता धर्माधिकारी ने मुख्य अतिथियों का स्वागत किया गया। 


इस अवसर पर डॉ. शेफाली चव्हाण (स्त्री रोग विशेषज्ञ, वॉकहार्ट अस्पताल) और डॉ. पीयूष मरुद्वार (पाचन तंत्र विशेषज्ञ एवं लिवर प्रत्यारोपण विशेषज्ञ) मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे। डॉ. शेफाली चव्हाण ने छात्राओं को जीवनशैली में बदलाव, संतुलित आहार के महत्व, बांझपन की समस्या, नियमित व्यायाम और एनीमिया जैसी बीमारियों के बारे में बताया। डॉ. पीयूष मरुद्वार ने अंगदान जैसे महत्वपूर्ण विषय पर जानकारी दी। उन्होंने अंगों और कोशिकाओं के प्रकार, HOTA अधिनियम 1944, अंगदान की पंजीकरण प्रक्रिया पर विस्तृत मार्गदर्शन दिया और छात्राओं की शंकाओं का समाधान भी किया। 

सभी विभागों के छात्राओं ने कार्यक्रम में उत्साहपूर्वक भाग लिया और अंगदान के बारे में सकारात्मक प्रतिक्रिया दी। कार्यक्रम सफल रहा।अंगदान के प्रति लोगों की सहज भागीदारी और सकारात्मक प्रतिक्रिया देखी गई। कार्यक्रम का सफल बनाने में डॉ. वर्षा भुजबल, डॉ. नीलिमा वाघमारे, डॉ. श्रद्धा पांडे और सुश्री सबाना तड़वी ने परिश्रम लिया। डॉ. प्रचिति बागड़े ने कार्यक्रम का संचालन किया और डॉ. मिलन निंबालकर ने धन्यवाद ज्ञापन किया। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ।
समाचार 7303324565288896357
मुख्यपृष्ठ item

ADS

Popular Posts

Random Posts

3/random/post-list

Flickr Photo

3/Sports/post-list