महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष हर्षवर्धन सपकाळ के जन्मदिन पर अस्पताल में फल वितरण
https://www.zeromilepress.com/2025/09/blog-post_12.html
नागपुर। महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष हर्षवर्धन सपकाळ जी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में नागपुर कांग्रेस कमेटी की ओर से स्व. इंदिरा गांधी (मेओ) अस्पताल में मरीजों को फल और बिस्कुट का वितरण किया गया। इस अवसर पर महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष किशोर कन्हेरे, पूर्व मंत्री अनीस अहमद, प्रदेश पदाधिकारी अतुल कोटेजा, आसिफ कुरैशी, हैदर अली दोसानी, गोपाल पट्टम, मेहुल अडवाणी और अप्पा साहेब के हाथों फल वितरण किया गया।
कार्यक्रम का आयोजन संतोष सिंह, श्याम चौधरी, राजेश रंगारी, रिजवान अंसारी, शिव भेंडे, राहुल पलांडे, अर्चना बडोले, कुमार बानकर, सोमेश्वर ठाकरे, संजय भैसवारे, रवी मिश्रा, अकील अहमद, जावेद बेग, चेतन खींची, बंसी गौर, कमलेश गगवनी, हरीश कुंडले, दिनेश बानाबाकुळे, खुशाल नायक, शब्बीर भाई, दिलीप भुरे, अशोक प्रजापति सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में संपन्न हुआ।