Loading...

खामला में धार्मिक भक्ति भावना से मनाई गई गोपाष्टमी


बारिश में भी बड़ी संख्या में संगत हुई शामिल

प्रभातफेरी का पुष्पवर्षा से स्वागत

नागपुर। खामला सिंधी कॉलोनी स्थित श्री गुरुनानक दरबार से उल्लास भरे वातावरण में आज तड़के गोपष्टमी पर्व पर जयघोषों के साथ प्रभातफेरी निकली. स्मरणीय हो कि दरबार परिसर से श्री गुरुनानक जयंती के उपलक्ष्य में प्रभातफेरी की शुरूआत स्व. पदीदेवी सेवलानी ने की थी. पदीदेवी की पुण्यतिथि पर दरबार परिसर में सामूहिक अरदास हुई। संगत में प्रसाद मसाला दूध वितरित किया गया। आज निकली प्रभातफेरी में शामिल संगत ने संपूर्ण खामला के मार्गो को " धन गुरु नानक सारा जग तारिया" से गुंजायमान कर दिया. 

गोपाष्टमी पर कीर्तन कर पूजन किया गया. लगभग दो घंटे परिक्रमा उपरांत प्रभातफेरी वापस दरबार परिसर पहुंची, जहाँ पल्लव पहनकर आराधना कर फेरी को विराम दिया गया. दादी ज्ञानीदेवी जेठानी ने कीर्तन में पावन पर्व गोपाष्टमी की महिमा पर प्रकाश डाला। कीकीदेवी काशवानी, शोभा भाग्या, राखी रामचंदानी, दीक्षा छतानी, घनश्याम रामचंदानी, अशोक छतानी, शंकर टेकचंदानी, सनमुखदास आहूजा, नंदलाल छुगानी, सुमित चेतवानी, शंकर गोलानी, सुनील परसवानी, तुलसी काका, चेतवानी, सन्नी गंगवानी, विक्की साधवानी, कार्तिक साधवानी, जय वासवानी, विजय गुलानी, अमित मुरजानी, अमित वाधवानी सहित संगत प्रभातफेरी में शामिल हुई. महिलाओ ने व्रत रखकर आराधना की. गौ माता का पूजन कर खाद्य पदार्थो की सेवा की. अमृतवेला परिवार की सेवा सराहनीय रही.
समाचार 4438531776984039083
मुख्यपृष्ठ item

ADS

Popular Posts

Random Posts

3/random/post-list

Flickr Photo

3/Sports/post-list