Loading...

प्राचीन श्री शिव मंदिर परिसर में मनाई आंवला नवमी


नागपुर। बेलिशोप मोतीबाग रेलवे कॉलोनी स्थित प्राचीन श्री शिव मंदिर में दीपावली के बाद आने वाली नवमी को आंवला नवमी के रूप में मनाया जाता है। हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी प्राचीन शिव मंदिर परिसर में स्थित आंवला पेड़ के नीचे आंवला नवमी उत्सव पर अनेक महिलाओं ने परिवार सहित पेड़ की पूजा की।
उत्सव के दौरान महिलाओं द्वारा आवले के पेड़ की पूजा कर उसी पेड़ के नीचे बैठकर परिवार के सदस्य भोजन प्रसाद ग्रहण किया। 


आयोजको ने  मंदिर परिसर में प्रस्तावित सौंदर्यीकरण के कार्य में सहयोग का आवाहन किया गया है। इस अवसर पर आतिशबाजी भी की गई। आयोजन की सफलतार्थ प. कृष्ण मुरली पाण्डेय, प्रकाश राव (गुण्डू राव), पी. सत्याराव, डॉ. संजय मालवीय, डॉ. प्रवीण डबली, रामकृष्ण पटनायक, प्रेमलाल यादव, रामकृष्ण पटनायक, राजकुमार सहनिया, गणेश कोतुलवार,  सी. राजगोपाल सहित महिला मंडल सदस्य, सभी श्रद्धालुओ व मंदिर समिति के सदस्यों ने सहयोग किया।
समाचार 8393803315838110198
मुख्यपृष्ठ item

ADS

Popular Posts

Random Posts

3/random/post-list

Flickr Photo

3/Sports/post-list