सामाजिक न्याय के लिए एकजुट हों : कुंदाताई राऊत
https://www.zeromilepress.com/2025/11/blog-post_52.html
आदय क्रांतीवीर लहूजी साळवे जयंती के अवसर पर परिवर्तन मेळावा
नागपुर। वलनी के मैदान , गोरेवाड़ा रोड, नागपुर में लहु सेना की ओर से आदय क्रांतीवीर लहूजी साळवे की जयंती के अवसर पर परिवर्तन मेळावा बड़े उत्साह के साथ सैकड़ों लोगों की उपस्थिति में मनाया गया। मेळावे का उद्घाटन कुंदाताई राऊत (उपाध्यक्ष, नागपुर जिला परिषद) ने दीप प्रज्वलित कर लहूजी साळवे, डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर, छत्रपति शिवाजी महाराज और अन्य महापुरुषों की प्रतिमा पर हार अर्पित किया।मेळावे के अध्यक्ष स्थल पर लहु सेना प्रमुख संजय कठाळे उपस्थित थे।
मुख्य अतिथि स्वपनील गावंडे सरपंच, भुषण बोरकुटे पूर्व सरपंच, संध्याताई कठाळे, लक्ष्मीकाबाई तेलंगे, निताबाई तेलंगे, मुन्ना तेलंगे, सुनील तेलंगे, ताराचंद तेलंगे, कृणाल तेलंगे, मंगल वानखेड़े आदि मंच पर थे। लहु सेना प्रमुख संजय कठाळे ने कहा कि लहूजी जैसे व्यक्ति नहीं होते तो स्वतंत्रता संग्राम के लिए देशभक्त पैदा नहीं होते। भारतीय इतिहास की यह दुखद कहानी है कि उपेक्षित समाज के कितने भी महान व्यक्ति जन्म लें, उनको इतिहास से दूर रखा जाता है।
कठाळे ने कहा कि स्वतंत्रता को 75 वर्ष हो गए परंतु मातंग समाज पर अन्याय और अत्याचार अभी भी जारी है। युवाओं के हाथों में रोजगार नहीं है। आरक्षण हमारा संवैधानिक अधिकार है, फिर भी सरकार इसे नजरअंदाज कर रही है। हम भिक्षा नहीं मांगते, बल्कि अपने हक मांग रहे हैं। अब अपने अधिकारों के लिए सड़कों पर उतरकर संघर्ष करें, ऐसा कठाळे ने आव्हान किया।
कुंदाताई राऊत ने कहा, स्वतंत्रता के बाद भी मेहनतकश, किसान, मजदूर और वंचितों को न्याय नहीं मिल रहा है। राऊत ने कहा कि सामाजिक न्याय के लिए एकजुट हों, देश के स्वतंत्रता संग्राम में लहूजी साळवे का बड़ा योगदान है। संचालन मुन्ना तेलंगे ने किया, आभार कृणाल तेलंगे ने व्यक्त किए। कार्यक्रम के लिए अथक परिश्रम सभी श्री यश तेलंगे, राजा तेलंगे, सुमित तेलंगे, विकास खरे, सुनील तेलंगे, आकाश तेलंगे, राजेश खरे, ताराचंद तेलंगे, मोरोती तेलंगे, कपिल वानखेड़े आदि ने किया।
