Loading...

एम्बुलेंस के सायरन और रंग में एकरुपता जरूरी : सतीजा


नागपुर। बढती जनसंख्या के साथ बीमारियों और दुर्घटनाओं में भी इजाफा होता आया है। इसी के साथ दवाखानों की बढ़ती संख्या के साथ एम्बुलेंस की मांग भी तेजी से बढ़ती आई है। समाजसेवी नरेंद्र सतीजा ने परिवहन विभाग का ध्यान एम्बुलेंस के रंग और सायरन के प्रति आकर्षित किया है। 24 घंटे सड़कों पर एम्बुलेंस तरह- तरह के सायरन बजाते हुए दौडती रहती हैं। कुछ सायरन कर्कश और अजीब सी आवाज के होते हैं। इससे कई बार नागरिक भ्रम में पड़ जाते हैं। 

यदि सभी एम्बुलेंस के सायरन एक जैसे कर दिए जाएं तो समझने में भी आसानी होगी। इसी तरह अच्छी पहचान के लिए इनके रंगों और बनावट में भी एकरूपता जरूरी है। यदि एम्बुलेंस का एक ही रंग और डिजाइन तय कर दिया जाए तो कोई परेशानी नहीं होगी। आमतौर पर इनका रंग सफेद ही होता है लेकिन उस पर भी विभिन्न प्रकार के डिजाइन रहते हैं। साथ ही विभिन्न प्रकार के वाहनों को एम्बुलेंस में तब्दील कर दिया जाता है। एम्बुलेंस के दुरुपयोग को रोकना भी जरूरी है। दरअसल इन दिनों एम्बुलेंस का व्यापार भी बड़े पैमाने पर हो रहा है। अनेकों बार लोगों को तमाम परेशानियों का सामना करना पडता है और मनमाने शुल्क देने मजबूर। होना पड़ता है। इन तमाम बातों के मद्देनजर समुचित सुधार जरूरी है।
समाचार 8536287857848567221
मुख्यपृष्ठ item

ADS

Popular Posts

Random Posts

3/random/post-list

Flickr Photo

3/Sports/post-list