Loading...

डॉ. सुषमा सिंह के सम्मान में काव्य गोष्ठी का हुआ आयोजन


नागपुर। आगरा से पधारीं वरिष्ठ लेखिका डॉ. सुषमा सिंह (सेवा निवृत्त प्राचार्या) के सम्मान में एक काव्य गोष्ठी आयोजित की गयी। अध्यक्षता रंगकर्मी और रंग निदेशक प्रियंका ठाकुर ने की। विशिष्ट अतिथि के तौर पर डॉ. रेणु बाली और डॉ. आभा सिंह का सानिध्य मिला। संयोजन रीमा दीवान चड्ढा का था और संचालन डॉ. ज्योति गजभिए ने किया। आत्मीय माहौल में अनौपचारिक गोष्ठी के बावजूद दीप प्रज्वलन किया गया। अतिथियों का पुष्पगुच्छ से सत्कार किया गया। 


अपनी मधुर वाणी से आभा आसुदानी ने शबद गाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। सुषमा सिंह, ज्योति गजभिए, आभा सिंह, रीमा दीवान चड्ढा, शगुफ्ता यास्मीन काज़ी, सुमन अनेजा, अर्चना सिंह सोनी, रूबी दास, मिथिलेश त्रिपाठी ने अपनी कविताओं से मोह लिया। प्रेम, घर परिवार, स्त्री, किताबें और बुद्ध पर काव्य पाठ हुआ। आभा आसुदानी ने मधुर स्वर से खुशियों की बौछार कर दी। आभा आसुदानी ने अमृता प्रीतम की कविता सुनाई। 


प्रियंका शक्ति ठाकुर ने अपने रंगमंचीय अनुभव के साथ अटलजी की कविता सुनाई। रेणु बाली ने इस आत्मीय गोष्ठी पर बधाई दी और इस तरह से अन्य आयोजन करने के लिए प्रेरित किया। रीमा दीवान चड्ढा ने आभार व्यक्त किया। सर्दियों की गुनगुनी धूप में सखियों के संग अदरक वाली चाय का प्याला, समोसे, कचौड़ी और कविताओं का स्वाद अनूठा रहा।
समाचार 4834130763375088772
मुख्यपृष्ठ item

ADS

Popular Posts

Random Posts

3/random/post-list

Flickr Photo

3/Sports/post-list