संतों ने की विश्व-कल्याण की कामना
https://www.zeromilepress.com/2025/12/blog-post_71.html
गोदड़ीवाला धाम में तीनों दिन श्रद्धा व सेवा का संगम
नागपुर। जरीपटका स्थित गोदड़ीवाला धाम में त्रिदिवसीय वार्षिकोत्सव का श्रद्धामय समापन देश की प्रमुख दरबारों से आए संतों द्वारा की गई विश्व-कल्याण की कामना सहित हुआ. तीनों दिन भक्तों ने संत शिरोमणि हरदासराम व साईं गेलाराम का पुण्य- स्मरण किया. संत डॉ. युधिष्ठिरलाल (पीठाधीश्वर पूज्य शदाणी दरबार, रायपुर), वसणशाह दरबार, आसाऊतड़, उल्हासनगर के वर्तमान गद्दीनशीन हजूरी रूप साईं कालीराम साहिब, अमरावती के साईं राजेश कुमार (अमर शहीद संत कंवरराम के प्रपौत्र) साईं देवीदास व साईं ठाकुरदास (जलगांव) साईं नितिनराम (अयोध्या), साईं वल्लभराम (नर्मदापुरम) व साईं हरीशलाल (लखनऊ) ने आध्यात्मिक मार्गदर्शन किया. अखंड पाठ व धूनी साहिब को भोग लगाया गया.
सारस्वत सिन्ध ब्राह्मण मंडल के विप्रजनों पं. दयाल शर्मा, पं. महेश कुमार शर्मा, पं. सुनील महाराज, पं. जगदीश भट्ट पं. नरेश त्रिवेदी की उपस्थिति में ब्रह्मभोज हुआ. प्रमुख रूप से साईं सन्मुखदास उदासी, संत वसणशाह दरबार के साईं कमल जग्यासी, भाईसाहब पी.डी. केवलरामानी, नाग-विदर्भ सेन्ट्रल सिंधी पंचायत के अध्यक्ष सुरेश जग्यासी, सतराम धाम के श्रीचंद दासवानी व विजय कुकरेजा, संत धर्मदास दरबार के चुन्नीलाल चेलानी, शेवकराम चेतनानी आदि ने हाजिरी लगाई.
अध्यक्ष वरिष्ठ समाजसेवी घनश्याम कुकरेजा के मार्गदर्शन में अनिल कुकरेजा, नंदलाल कांजन, नंदलाल चावला, कन्हैयालाल ठकवानी, जगदीश वंजानी, कन्हैयालाल सावलानी, कैलाश राठौड़, विनोद कुकरेजा, मनोहर आडवानी, मयूर मंशानी, आशीष चावला, संदीप झांबानी, लालचंद हेमराजानी, सुरेश थारवानी, भौमिक कुकरेजा, लालू मनवानी, गंगी बनवानी, दीपंकर तलवार, भागचंद कांजन, संजय सेवानी, हरीश हरवानी, प्रभुमल मनवानी, कन्हैयालाल लखवानी आदि ने प्रयास किए.
