Loading...

व्यसनमुक्ति पर मार्गदर्शन एवं विशेष शिविर संपन्न


नागपुर। दयानंद आर्य कन्या महाविद्यालय के राष्ट्रीय सेवा योजना विभाग द्वारा विशेष शिविर संपन्न हुआ। शिविर में स्वच्छता अभियान, प्रार्थना, योग तथा रैली का आयोजन नित्य कार्यक्रम रहे। इसके अतिरिक्त पी डब्लू एस कॉलेज से डॉ सुशांत चिमनकर  द्वारा नारी सशक्तिकरण विषय पर व्याख्यान रखा गया। मोहन फाउंडेशन की प्रोजेक्ट मैनेजर सुश्री वीना वाठोरे द्वारा अवयव अंगदान पर रैली, प्रेजेंटेशन, अंगदान  जनजागृति व्याख्यान और विषय संबंधित गेम्स का आयोजन किया गया। साथ में चर्चा भी हुई। 

डागा हॉस्पिटल की टीम से डॉ संजीवनी सातपुते तथा टीम द्वारा सिकल सेल परीक्षण किया गया और छात्राओं को मार्गदर्शन किया गया। दंत चिकित्सक डॉ दीप्ति शर्मा ने छात्राओं को पॉवर प्वाइंट द्वारा दांतों की समस्या तथा उसका निराकरण कैसे किया जाए यह स्पष्ट किया। दवाईयों का भी वितरण किया गया। छात्राओं ने बस्ती बस्ती में जाकर घर  घर इसकी जानकारी दी। डॉ अम्बेडकर इंस्टीट्यूट ऑफ सोशल वर्क के प्राचार्य डॉ विनोद गजघाटे द्वारा छात्राओं को व्यसन मुक्ति  पर मार्गदर्शन किया गया। 

अपने वक्तव्य में छात्राओं को तंबाखू, गुटखा, दारू से होनेवाले दुष्परिणाम बताए। तथा इसका निराकरण भी कैसे करना इस पर चर्चा की। मेयो हॉस्पिटल से डॉ भावना मेंढे ने एड्स विषय पर अपने विचार छात्राओं को स्पष्ट करते हुए कहा कि यह  बीमारी कैसी पहचानी जाए। और इसे कैसे रोका जा सकता है। छात्राओं द्वारा स्वच्छता पर भाषण स्पर्धा का आयोजन किया गया। जिसमें प्रथम क्रमांक भूमिका सलामे द्वितीय कहकशा खान तथा तृतीय स्थान पर शाहीन परवीन रहे। 

पोस्टर स्पर्धा का भी आयोजन किया गया। राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर रैली, पोस्टर स्पर्धा, शपथ, निबंध स्पर्धा का आयोजन किया गया। शिविर का उद्घाटन तथा समापन महाविद्यालय की प्राचार्या प्रो डॉ ऋतु तिवारी के हस्ते किया गया। छात्राओं को मार्गदर्शन में प्राचार्या मैडम ने राष्ट्रीय सेवा योजना का कार्य, उद्देश्य क्या है हमें  किस तरह सामाजिक  सेवा करना चाहिए यह बताया। शिविर का आयोजन कार्यक्रम अधिकारी डॉ वर्षा आगरकर ने किया।
समाचार 7570495699662536630
मुख्यपृष्ठ item

ADS

Popular Posts

Random Posts

3/random/post-list

Flickr Photo

3/Sports/post-list