Loading...

महाशिवरात्री निमित्त 3000 लीटर छाछ का वितरण


नागपुर। प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष भी महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर गंगाबाई घाट में सर्व मानव सेवा संघ कि और से एवं स्वर्गीय शांता देवी सूरजमल बोथरा परिवार के सौजन्य से 3000 लीटर उपवास की छाछ का वितरण किया गया। 

इस अवसर पर संस्थापक अध्यक्ष सुभाष कोटेचा ने बताया कि पिछले 17 वर्षों से यह कार्य निरंतर शुरू है, इसमें गिरीश बोथरा परिवार का हमेशा योगदान रहता है, इस अवसर पर कई सामाजिक कार्यकर्ता, नेता, नगरसेवक आदि ने भेंट देकर शुभकामनाएं दी। 

प्रमुखता से नगरसेवक श्रीकांत आगलावे, जगदीश कोतुरपुरे, दिलीप कोतुरपुरे, सचिन करारे, महेश पेंढारी, शेखर हर्ष, मनोज पालीवाल, चांदनी हसानी ,सागर बारड, केतन सेठिया, गुरुदेव नगर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ शाखा के पदाधिकारी गण उपस्थित थे।

कार्यक्रम सफल बनाने में गायत्री सुखियानी, अर्णव महाजन, मनोज बेताला, शिल्पा बोरकर, प्रशांत बोरकर, अक्षय बेलसर सर्व मानव सेवा संघ के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने अथक प्रयास किया।
समाचार 8923982765608463276
मुख्यपृष्ठ item

ADS

Popular Posts

Random Posts

3/random/post-list

Flickr Photo

3/Sports/post-list