विजयिनी सखी मंच ने शिवरात्रि के पावन पर्व पर कलश यात्रा का आयोजन किया
https://www.zeromilepress.com/2026/02/blog-post_94.html
नागपुर। विजयिनी सखी मंच के पाक्षिक कार्यक्रम की श्रृंखला में उपक्रम शुभांक - 111(3) के अंतर्गत शिवरात्रि के पावन पर्व पर एक जैसी पारंपरिक पोशाक में के.टी. नगर से फ्रेंड्स कालोनी, जागृति कालोनी होते हुए जागृतेश्वर शिव मंदिर तक कलश यात्रा का आयोजन किया गया।
इस यात्रा का मुख्य संयोजन पूनम हिंदुस्तानी, सुनीता अनेजा, मीना यादव, ममता तिवारी, सुनीता सिंह, राजश्री वाघेला, मीनू गुप्ता, अभिषेक सिंह, महक नानवानी ने किया।
इस अवसर पर नगर सेविका साधना ताई बरडे, समाज सेवक शेखर महादेवियां, संजय गर्ग, नीलम गर्ग मुख्य रूप से उपस्थित रहे। गीता नायर, मंजू देवांगन,सरिता श्रीवास्तव, डॉ शुभांगी वाघ,प्रतिमा सिंह, ज्योति रेवतकर, सोनिया करे, मनीषा चौधरी,
उपासना चौबे, गुंजन ठाकरे, मौसमी परतेंकी, विधि ग्वालनी, हिना गजवानी, हिना वाघेला,नेहा मिश्रा, ज्योति गोस्वामी, रश्मी शर्मा, रेखा दुबे ने विशेष रूप से सहयोग प्रदान किया। जागृतेश्वर मंदिर के पदाधिकारियों का विशेष आभार सहयोग प्रदान करने के लिए


