Loading...

रंगोली प्रतियोगिता में बिखरे कला के रंग


नागपुर। दयानंद महाविद्यालय के 'पिताश्री सभागृह' में एक भव्य अंतर-महाविद्यालयीन रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में कुल ११ महाविद्यालयों के विद्यार्थियों ने अपनी कला का प्रदर्शन किया।

कार्यक्रम की शुरुआत में प्राचार्या डॉ. रितु तिवारी ने मुख्य निर्णायक कारिका खडसे लेक्चरर, एस.एम.आर. सिंधी हिंदी जूनियर कॉलेज का आत्मीय स्वागत किया। कार्यक्रम का कुशल संचालन और देखरेख प्रभारी डॉ. सुजाता साखरे द्वारा किया गया।

पी.डब्ल्यू.एस. कॉलेज के गौरव मसारके ने अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन से प्रथम पुरस्कार ₹२१०० जीता, जबकि क्रिस्टी भंडारकर ने द्वितीय पुरस्कार ₹११०० प्राप्त किया। तृतीय पुरस्कार ₹५०० दयानंद आर्य कन्या महाविद्यालय की भूमिका सलामे को दिया गया। इसके अलावा, चैताली उके डी.आर.बी. सिंधु कॉलेज और रिद्धि यादव एल.ए.डी. कॉलेज को उनके रचनात्मक कार्य के लिए प्रोत्साहन पुरस्कार से नवाजा गया।
समाचार 8207382134502805021
मुख्यपृष्ठ item

ADS

Popular Posts

Random Posts

3/random/post-list

Flickr Photo

3/Sports/post-list