क्लाऊड नाइन के 'सुरमयी शाम' ने जीता दर्शकों का दिल
https://www.zeromilepress.com/2026/03/blog-post_0.html
नागपुर। 'क्लाऊड नाइन' संस्था ने संगीत प्रेमियों के लिए 'सुरमयी शाम' नामक हिंदी फिल्मी गीतों का एक कार्यक्रम प्रस्तुत किया था। यह कार्यक्रम शुक्रवार, 27 फरवरी को शाम 5:30 बजे लक्ष्मी नगर के आठ रास्ता चौक स्थित सायंटिफिक सभागृह में आयोजित किया गया था।
इस कार्यक्रम की संकल्पना मेधा हरिदास, दीपाली पनके, मृदुल पुरोहित, शशिकांत वाघमारे की थी। श्याम बापटे सहसंयोजक थे, जबकि प्रा. पद्मजा सिन्हा और मुकुल पांडे ने मार्गदर्शन किया। प्रा. उज्ज्वला अंधारे ने संचालन किया।
'दिसते मजला सुखचित्र नवे' नामक मराठी गीत से कार्यक्रम की शुरुआत हुई। इसके बाद 'तेरे नाम...', कोरा कागज था, वो जब याद आये, मुझे कितना प्यार है तुमसे, वो सनम तेरे हो गये हम, पत्ता पत्ता बुटा बुटा, जैसे एक से बढ़कर एक 32 गीत प्रा. पद्मजा सिन्हा, मुकुल पांडे, रजनी ठाकरे, वैभव पुसदकर, संजय बोरकर, प्रसाद देशपांडे, गौरी बावडेकर, दीपक दुधमोगरे, हेमंत राऊत, प्रीती कुळकर्णी, अस्मिता शिवलकर, मुकुल नांदे, संजय वाघमारे, प्राजक्ता केळकर, सुनील दहिकर, रेखा पाटील, समृद्धी ठाकरे, बाबासाहेब ठाकरे जैसे गायक कलाकारों ने प्रस्तुत किए।
उन्हें महेंद्र ढोले और उनकी टीम ने वाद्य संगीत की समर्पक साथ संगत की। चाहिए थोडा प्यार, थोडा प्यार चाहिए गीत के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। उपस्थित दर्शकों ने उत्स्फूर्त दाद देते हुए कार्यक्रम का आनंद लिया।
