कल सिंधु एकता स्कूटर रैली
https://www.zeromilepress.com/2026/03/blog-post_491.html
नागपुर। 20 मार्च शुक्रवार को इष्टदेव झुलेलाल साईं जी के जन्मोत्सव के पावन अवसर पर नागपुर शहर का सिंधी समाज एक बार फिर अपनी एकजुटता और अटूट आस्था का परिचय देने जा रहा है। ईष्टदेव भगवान झूलेलाल साईं जी के जन्मोत्सव ( चेटीचंड्र ) के उपलक्ष्य में "विशाल सिन्धु एकता स्कूटर रैली" का आयोजन सिंधु सभा नागपुर, सिंधु युवा फोर्स सामाजिक संस्था, समस्त दरबारें, पंचायतें, शैक्षणिक संस्थाएँ, संगठन सामाजिक संस्थाओं की ओर से 20 मार्च को सुबह 8 बजे श्री कलगीधर सत्संग मंडल जरीपटका, नागपुर से किया जा रहा है।
जब श्रद्धा और संगठन एक साथ मिलते हैं इतिहास रचा जाता है। हर वर्ष की तरह इस बार भी 5000 से अधिक समाजबंधु "विशाल सिंधु एकता स्कूटर रैली" में शामिल होकर पुनः इतिहास रचेंगे।
20 मार्च को जरीपटका की गलियों से उठने वाला "जय झूलेलाल" का उद्घोष पूरे नागपुर शहर को भक्तिमय कर देगा।
5000 से अधिक स्कूटरों का काफिला केवल संख्या नहीं बल्कि समाज के अनुशासन और व्यवस्थित कार्यप्रणाली को भी प्रमाणित करेगा। श्री कलगीधर सत्संग मंडल से निकलने वाली "विशाल सिन्धु एकता स्कूट रैली" ये ज़रूर दर्शाएगी कि जब बात समाज और धर्म की आती है तो समस्त दरबारे, पंचायतें, संगठन और युवा एक शक्ति बनकर उभरते हैं।
झूलेलाल महोत्सव के संयोजक श्री वीरेन्द्र कुकरेजा के कुशल नेतृत्व में आज आयोजित सभा ये सुनिश्चित करती है कि नागपुर का सिंधी समाज आज भी अपनी गौरवशाली विरासत को संजोए हुए हैं ।
सभा में प्रमिला मथरानी, मंजू कुंगवानी, पूजा मोरयानी , सिमरन शोभवानी, गुड्डू केवलरामानी, राजकुमार ढोलवानी, महेश केवलरामानी, राकेश खुशालानी, जीतू लालवानी, नितिन ढोलवानी, तुलसी सचदेव, नितिन गोधानी, मनोज जानियानी,प्रकाश केवलरामानी, हरीश रुघवानी, महेश भटेजा, राजेश धनवानी,
गुलशन दात्रे, हरीश लालवानी, बाबू चावला, दीपक लालवानी, अर्जुनदास जग्यासी, श्याम मनवानी, नानक नागवानी, कन्हैयालाल रूपचंदानी, हितेश चंदवानी, हरीश नानवानी, गुलशन वाधवानी, किशोर लालवानी, महेश चावला, कमल चेलानी, बंटी रुचंदानी, चंदू गोपानी, नरेश मदनानी, चिराग गोधानी, कमल रूपचंदानी, चंदू बेलानी, मूला ककवानी, राजेश तेजवानी, राजेश धर्मानी, कन्हैयालाल चुग आदि उपस्थित थे।
