सदाबहार गीतों की मखमली शाम में श्रोता मंत्रमुग्ध
https://www.zeromilepress.com/2026/03/blog-post_840.html
नागपुर/इंदौर। संगीत बिरादरी और एस एस इ एस की सांझा प्रस्तुति सदाबहार गीतों की मखमली शाम माई मंगेशकर सभागृह में सम्पन्न हुई। कार्यक्रम में मुख्य स्वर राजेश शर्मा ने किशोरकुमार के विभिन्न रंगों के गीतों से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया।
आनेवाला पल जानेवाला है,। मेरे महबूब कयामत होगी,कहना है कहना है, डाकिया डाक लाया जैसे गीतों पे झूमने को मजबूर कर दिया। साथ ही युगल गीतों में कविता श्रीवास्तव के साथ एक हसीना थी इक दीवाना था, छेड़ो न मेरी जुल्फे, हजार राहें मुड़कर, करवटे बदलते रहे जैसे गीतों से लुभाया।
निहाली चौहान, कविता श्रीवास्तव ने अनेक गीतों पे दाद पाई। रैना बीती जाए,जब चली ठंडी हवा,बहारो मेरा जीवन भी,दिल चीज क्या है, दिल तो है दिल,बेताब दिल की जैसे सदाबहार गीतों से तालियां बटोरी। जे पी यादव और अनिल आप्टे ने तेरे मेरे सपने, दोनों ने किया था प्यार मगर, दिल जो न कह सका, युगल गीतों में निहाली के साथ बहुत शुक्रिया बड़ी मेहरबानी, तुम्हारी नजर क्यु खफा,मैं चली मैं चली ये न पूछो, दिल ने फिर याद किया जैसे गीतों पर दाद पाई।
युवा गायिकाएं सानिया खान, वेदही पाराशर, पलक जायसवाल ने छोटा सा बालमा,चैन से हमको कभी, काहे तरसाये जीयरा, जाने क्या बात है जैसे गीतों पर जबरदस्त तालियां मिली। डॉ विवेक गावड़े, जया शेट्टी, श्रीधर कामत ने संचालन में कई रोचक जानकारियां दी।
कार्यक्रम में दीप प्रज्ज्वलन वीरेन्द्र सिंह मेहता, मेहता मोटर्स, पंडित सुनील मसूरकर, सरदार नरेन्द्र फणसे, सचिन सदावर्ते वामन हरि पेठे ज्वेलर्स गोपाल वाधवा, लक्खू भय्या, विजय गावड़े, विवेक तांबे, सीनियर एडवोकेट सुरेंद्र जैन ने किया।
कार्यक्रम में शहर की वरिष्ठ शास्त्रीय गायिका नीलिमा चाफेकर का उनकी संगीत साधना और संगीत यात्रा के लिए सम्मानित किया गया। साथ ही शहर के ऑटोमोबाइल क्षेत्र के अग्रणी और पिछले 45 वर्षों से सतत मेहता मोटर्स द्वारा काइनेटिक लूना, काइनेटिक हौंडा, महिंद्रा, जावा, हीरो प्रीमिया और सैमसंग के डीलर वीरेन्द्र सिंह मेहता का सम्मान किया गया। आभार मनजीतसिंह खालसा ने माना और एक सुमधुर गीत पेश किया।

