आशीष पवार अभिनीत नाटक 'निर्णय' को मिला प्रथम पुरस्कार एवं गोल्ड मेडल
https://www.zeromilepress.com/2026/03/blog-post_564.html
ऑल इंडिया सर्विस टूर्नामेंट में नागपुर महाराष्ट्र का नाम रोशन हुआ
नागपुर। आशीष पवार ने अभिनीत किया नाटक 'निर्णय' को प्रथम पुरस्कार के साथ ही गोल्ड मेडल से पुरस्कृत किया गया। केंद्रीय नागरिक सांस्कृतिक व क्रीड़ा मंडल नई दिल्ली के तत्वाधान में दिनांक 20 से 25 मार्च 2026 के दौरान दिल्ली में आयोजित अखिल भारतीय नागरिक सेवा संगीत नृत्य व लघु नाटक स्पर्धा में महाराष्ट्र की ओर से भेजे गए नाटक निर्णय को प्रथम पुरस्कार के साथ ही गोल्ड मेडल प्रदान किया गया।
भारत के 16 राज्य से आए हुए नाटकों में महाराष्ट्र का नाटक अव्वल आना यह सभी महाराष्ट्रीयन के लिए गौरव की बात है। इस नाटक में महाराष्ट्र के कई शहरों से अलग- अलग विभाग के कलाकार सहभागी हुए थे। नागपुर से शासकीय मुद्रानलय व ग्रंथालय में कार्यरत आशीष पवार एकमेंव आर्टिस्ट का चयन किया गया था। यह नागपुरवासीयो के लिए गौरव की बात है। इस नाटक का निर्देशन विधि व न्याय विभाग मंत्रालय की सह कक्ष अधिकारी श्रीमती अपर्णा जाधव ने किया था। लेखिका डॉ. अनधा राजपूत है।

