Loading...

श्रीराम जन्मोत्सव शोभायात्रा में श्रद्धालुओं को पोहा और ज्यूस का प्रसाद वितरित


नागपुर। प्रभु श्रीराम जन्मोत्सव के पावन पर्व पर महानगर में दो  भव्य एवं ऐतिहासिक शोभायात्राओं का आयोजन किया जाता है जिसमें लाखों की संख्या में श्रद्धालु सड़कों पर होते हैं और शोभायात्रा में प्रदर्शित शानदार और प्रेरक झांकियों के दर्शन करके सनातन एकता को शक्ति प्रदान करते हैं. शोभायात्राओं के पूरे मार्ग आकर्षक रूप से सजाया जाता है और जगह जगह श्रद्धालु जनता के लिए विविध व्यंजन प्रसाद और शीतल पेयों का वितरण किया जाता है. 


इसी क्रम में  पश्चिम नागपुर के प्रसिद्ध श्रीराम मंदिर, रामनगर से निकलने वाली श्री राम जन्मोत्सव शोभायात्रा के स्वागत में महाराष्ट्र राज्य अग्रवाल सम्मेलन नागपुर जिला, प्रेरणा महिला संगठन व राष्ट्रीय मानव विकास संस्था की ओर से काफी हाऊस चौक के समीप धरमपेठ हनुमान मंदिर मार्ग पर भव्य पंडाल लगाकर श्रद्धालु जनता के लिए शीतल पेय और गरम आलू पोहा और ठंडे ज्यूस की शानदार व्यवस्था की गई. लगभग 8 हजार लोगों ने आलू पोहा और डाबर कंपनी निर्मित विभिन्न पोषक ज्यूस का आनंद लिया. 


महाराष्ट्र राज्य अग्रवाल सम्मेलन नागपुर जिला अग्रवाल सम्मेलन के अध्यक्ष संदीप बीजे अग्रवाल के साथ सर्वश्री दुर्गाप्रसाद अग्रवाल, प्रल्हाद अग्रवाल, प्रमोद आर. अग्रवाल, अशोक आर. अग्रवाल, हरीश अग्रवाल, विपुल अग्रवाल, हरिराम चौधरी सहित प्रेरणा महिला संगठन अध्यक्ष श्रीमती दीप्ति अग्रवाल, श्रीमती प्रिया अग्रवाल, श्रीमती सविता अग्रवाल, श्रीमती मीना अग्रवाल सहित अनेक कार्यकर्ताओं ने सेवा प्रदान की. 

पश्चिम नागपुर के लोकप्रिय विधायक श्री विकास ठाकरे के करकमलों से भगवान् श्री राम और भगवान् श्री अग्रसेन को पुष्पांजलि होकर प्रसाद और ज्यूस वितरण शुभारंभ हुआ. पूर्व आमदार श्री सुधाकर राव कोल्हे ने भी शामिल होकर अपने हाथों से प्रसाद वितरण किया. प्रसाद के लिए श्री सर्वेश महेश अग्रवाल तथा श्री विशव लालचंद गर्ग (विक्की) ने विशेष सहयोग प्रदान किया.

देवी महालक्ष्मी सहित महाराजा अग्रसेन और महारानी माधवी की शानदार झांकी भी प्रस्तुत

श्री पोद्दारेश्वर राम मंदिर से निकलने वाली  विश्व प्रसिद्ध श्रीराम जन्मोत्सव शोभायात्रा में पहली बार अग्रवंश प्रवर्तक भगवान श्री अग्रसेन एवं माता माधवी द्वारा महालक्ष्मी जी की आराधना और वैभवता का वरदान प्रदान करने की भव्य एवं दर्शनीय झांकी भी प्रस्तुत की गई. महाराष्ट्र राज्य अग्रवाल सम्मेलन की प्रेरणा से उप महामंत्री श्री गिरिश लिलडिया एवं परिवार ने  झांकी प्रर्दशित की. लाखों श्रद्धालु जनों ने इस दिव्य दृश्य के दर्शन किये.
समाचार 3798236458825081814
मुख्यपृष्ठ item

ADS

Popular Posts

Random Posts

3/random/post-list

Flickr Photo

3/Sports/post-list