डॉ मीना राजेश नरड राज्यस्तरीय आदर्श शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित
https://www.zeromilepress.com/2026/03/blog-post_94.html
नागपुर। दयानंद आर्य कन्या महाविद्यालय के सहायक प्राध्यापिका, शारीरिक शिक्षण विभाग प्रमुख डॉ. मीना नरड को स्विफ्ट एन लिफ्ट मीडिया ग्रुप की ओर से अंतर्राष्ट्रीय महिला दिन के उपलक्ष में आदर्श शिक्षक पुरस्कार 2026 से सम्मानित किया गया। यह पुरस्कार शैक्षिक मूल्याधारी और नवीन पूर्ण कार्य को बढ़ावा देने के लिए तथा शिक्षकों को उनके उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित करना और क्षेत्रीय स्तर पर शिक्षा के गुणवत्ता में सुधार और रुचि रखने वाले व्यक्ति को दिया जाता है ।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शालेय शिक्षा मंत्री दादाजी भूसे तथा स्विफ्टएन लिफ्ट के फाउंडर और सी. ई. ओ. निलेश साबे और भारतीय जनता पार्टी के पूर्व विधानसभा क्षेत्र के विधायक कृष्णा खोपडे इनके शुभ हाथों यह पुरस्कार दिया गया। पुरस्कार मिलने पर दयानंद आर्य कन्या महाविद्यालय की प्रभारी प्राचार्य प्रोफेसर डॉ. ऋतु तिवारी ने अभिनंदन किया। साथ साथ दयानंद आर्य कन्या महाविद्यालय की सभी प्राध्यापिकाओं ने भी अभिनंदन किया।
