Loading...

फॉरवर्ड ब्लॉक नागपुर जिला ऑर्गनायझिंग कमिटी के जनसंपर्क अभियान को मिल रहा प्रतिसाद


1 अक्तूबर को 'चलो नागपुर' के साथ किया आह्वान 

नागपुर। ऑल इंडिया फॉरवर्ड ब्लॉक ऑर्गनायझिंग कमिटी नागपुर जिला के संयोजक - प्रदीप वसंत देशपांडे ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहां है कि नागपुर जिला ऑर्गनायझिंग कमिटी फॉरवर्ड ब्लॉक के जनसंपर्क अभियान को बहुत अच्छा प्रतिसाद मिल रहा है, चलो नागपुर यह हमारा नारा है। सरकार को विरोध के लिए विरोध करना यह हमारी नीती नही है। 

विदर्भ का विकास हुआ नही इसका एक कारण हमारे लोगो मे एक वाक्यता नही है, हमारे विचार एक नही है, आर्थिक सामाजिक स्तर पर बहुत भिन्नता है, जो भी विकास हुआ होगा उसके फल विदर्भ के किसान, कामगार, गरीब वर्ग को नही मिला यह सत्य है। इसीलिए, 1 अक्तूबर को 'चलो नागपुर' के साथ आह्वान किया है।

विदर्भ मे सबके लिये एज्युकेशन फ्री और शिक्षा पद्धती मे अमुलाग्र बदल और स्वतंत्र विदर्भ राज्य की घोषणा हम करेंगे। यह कोई आंदोलन नही है यह एक विचार है तो चलो नागपुर, हम सब एक है दुसरे को इजा पोहचाना मतलब अपने आपको इजा पोहचाना है, यही हमारे नैतिकता और धर्म का आधार है। हमारा धर्म विज्ञान विरोधी नही ऑल इंडिया फॉरवर्ड ब्लॉक पक्ष ही विदर्भ और महाराष्ट्र के जनता को न्याय दे सकता है, तो चलो नागपुर। 
समाचार 8124380700102209276
मुख्यपृष्ठ item

ADS

Popular Posts

Random Posts

3/random/post-list

Flickr Photo

3/Sports/post-list