Loading...

भगवान हनुमान जयंती पर बेसा मे राष्ट्रीय कवि सम्मेलन की गुंज


नागपुर। भगवान हनुमान जयंती के अवसर पर  श्री स्वामी समर्थ मंदिर के सामने श्री हनुमान मंदिर पंचकमेटी के प्रांगण बेसा मे राष्ट्रीय हास्य कवि सम्मेलन की गुंज परिसर को हाल ही में सम्मोहित कर गयी। सर्व प्रथम बढ़- चढ़कर मंदिर कमेटी के अध्यक्ष गोपाल कडूकर व साहित्यिक राजेश कुबडे पार्षद अविनाश उदावंत, नगर सेवक हितेश भजने , सचिव अनंता अतकरे आदि कार्यकर्ताओं ने निमंत्रित कवियों का आदर सत्कार स्मृति चिन्ह व आस्था का पट्टा देकर गरिमा से किया। 

पश्चात परिचित कवि तन्हा नागपुरी, इमरान फ़ैज़, जमील अंसारी, सुदामा आक्रांत, राहुल शामकुवर ने हास्य व्यंग और समसामयिक कविताएं प्रस्तुत कर के बहुतायत में उपस्थित श्रोताओं को श्रद्धालुं नागरिकगणो को तथा नारी शक्ति के उत्साहित मानस को‌ व मंदिर कमेटी के जागरूक सदस्यों को  मंत्रमुग्ध  किया। देर रात तक चले कवि सम्मेलन का संचालन बखुबी तन्हा नागपुरी ने कुशलता से संभाला और तालियां बटोरीं। आभार राजेश माहुरकर ने माना। 

बहरहाल कार्यक्रम के सफलतार्थ सहदेव नेमाडे, मुरलीधर गुबे, अशोक उदावंत दीपक गुल्हाने, प्रकाश कामडी, अवधेश ठाकुर, मनोज धोटे,मनोज चावके, धर्मशील बोबडे, प्रमोद दरवयी, घनश्याम शिवशंकर, संजय करमिलकर, विनोद काऴे, चन्द्रशेखर जवदंड, संदिफ येडे, राजेश आंवले, शेखर दुरुगकर, मंगेश येऴने, दिलीप सावरकर, हेमराज लामसे राजू खडसे आदि सदस्यों ने अथक परिश्रम लिया।
समाचार 5570061466277410836
मुख्यपृष्ठ item

ADS

Popular Posts

Random Posts

3/random/post-list

Flickr Photo

3/Sports/post-list