Loading...

भगवान परशुराम जी का जन्मोत्सव राष्ट्रीय परशुराम परिषद महाराष्ट्र ने हर्षोल्लास पूर्वक मनाया


नागपुर। अक्षय तृतीया के पावन पर्व पर एवं भगवान परशुराम जी के जन्मोत्सव के शुभ अवसर पर राष्ट्रीय परशुराम परिषद महाराष्ट्र की ओर से गीता मंदिर कॉटन मार्केट नागपुर स्थित भगवान परशुराम के मंदिर में भगवान परशुराम का जन्मोत्सव मंदिर के पंडितों द्वारा  पूजन-अर्चन, आरती एवं अभिषेक के साथ विधि- विधान से मनाया गया। 


भगवान परशुराम से हमें अन्याय के विरुद्ध लड़ने की और सत्य के मार्ग पर निर्भिकता पूर्वक चलने की प्रेरणा प्राप्त होती है। अतुलनीय पराक्रम और विवेक के प्रतीक भगवान परशुराम की कृपा  हर हृदय में नई ऊर्जा और नए आत्मविश्वास का संचार पैदा करे और  मानव जीवन सार्थक हो। राष्ट्रीय परशुराम परिषद महाराष्ट्र एवं नागपुर शहर तथा नागपुर जिले के सभी सदस्य इस भव्य और दिव्य भगवान परशुराम के जन्मोत्सव के  आयोजन में उपस्थित थे।

इस आयोजन में विशेष रूप से गीता मंदिर के मठाधीश परम आदरणीय संत प्रवर श्री निर्मलानंद जी महाराज एवं राष्ट्रीय परशुराम परिषद महाराष्ट्र के प्रदेश अध्यक्ष रामनारायण मिश्र प्रमुखता से उपस्थित थे।
इस आयोजन के सफलार्थ प्रेम प्रकाश दुबे, डॉ. आनंद शर्मा, तरुण ओझा, यतींद्र नाडकरणी, जितेश दवे, जितेंद्र धामा, राजू पालीवाल, मनीष झोलदेव, अनिल खापरे, राजेन्द्र खंडेलवाल, जयराम दुबे, प्रेम श्रीवास, मिश्राजी, चंद्रशेखर गलगलीकर का योगदान रहा।
समाचार 602414520061356486
मुख्यपृष्ठ item

ADS

Popular Posts

Random Posts

3/random/post-list

Flickr Photo

3/Sports/post-list